फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   begumpul se agwa kar chalti car me gangrape

बेटे के इलाज के लिए पैसे मांगने पर महिला से कार में दरिंदगी, लोग सड़क पर उतरे

Sun, 19 Feb 2017 09:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sun, 19 Feb 2017 09:32 AM IST
विज्ञापन
begumpul se agwa kar chalti car me gangrape
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

हवस में अंधे चार युवकों ने सड़क पर भीख मांगती महिला के साथ दरिंदगी कर दी। महिला अपने बीमार बेटे के इलाज के लिए रुपये इकट्ठे करने के लिए भीख मांग रही थी। बेेगमपुल से महिला को कार सवार चारों युवक उठाकर ले गए। आरोपियों ने चलती कार में रातभर महिला के साथ गैंगरेप किया। हैवानियत की शिकार महिला बेहोश हो गई, तो आरोपी उसे हाईवे पर फेंककर फरार हो गए। सीमा विवाद को लेकर दो थानों की पुलिस उलझती रही। मामला एसएसपी तक पहुंचा तो कंकरखेड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई।

विज्ञापन


पल्लवपुरम थानाक्षेत्र में महिला और उसका परिवार रहता है। पति फल बेचता है। महिला का बेटा कई दिनों से बीमार है, जिसके इलाज में काफी पैसा खर्च हो गया। परिवार एक-एक पैसे के लिए मोहताज हो गया। बच्चों का पेट पालने और इलाज के लिए रुपये जुटाने के लिए महिला कुछ दिन से भीख मांगने लगी। बुधवार रात आठ बजे महिला कैंट इलाके में भीख मांगकर लौट रही थी। वह बेगमपुल पर टेंपो के इंतजार में खड़ी थी। आरोप है कि कार में सवार चार युवक आए और उसको जबरन उठाकर ले गए।
विज्ञापन


महिला के शोर मचाने पर भी उसकी मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। आरोपी कंकरखेड़ा और परतापुर हाईवे पर रातभर कार घुमाते रहे और महिला से दुष्कर्म करते रहे। बेहोशी की हालत में महिला बृहस्पतिवार सुबह करीब 6:15 बजे कंकरखेड़ा हाईवे पर मिली। होश आने उसने अपने पति को फोन किया और सारी बात बताई। पति वहां पहुंचा और उसे लेकर कंकरखेड़ा थाने गया। पुलिस ने मामला सदर थाने का बताकर दंपति को वहां से चलता कर दिया। दंपति सदर थाने पहुंचा तो, वहां भी सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कप्तान की फटकार पर जागी पुलिस
महिला के पति ने कप्तान के सीयूजी नंबर पर कॉल कर मामले की जानकारी दी। कप्तान ने इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा प्रशांत कपिल को जमकर फटकार लगाई। तब जाकर पुलिस की नींद टूटी। पुलिस ने महिला और उसके पति को थाने बुलाकर चारों अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया। महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई।

आंखों पर बांधी पट्टी, मुंह में ठूंसा कपड़ा

begumpul se agwa kar chalti car me gangrape
यूपी पुलिस

महिला ने कंकरखेड़ा थाने में महिला कांस्टेबल को रोते हुए आपबीती बतायी। बताया कि वह रात भर दरिंदों के सामने गिड़गिड़ाती रही, लेकिन वे एक के बाद एक उसे अपनी हवस का शिकार बनाते रहे। उसकी आंखों पर पट्टी बांध दी थी। ज्यादा चिल्लाने पर वह कभी मुंह पर हाथ रखते तो कभी मुंह में कपड़ा ठूस देते थे।

पुलिस की लापरवाही उजागर
इतने गंभीर मामले में भी पुलिस कितनी लापरवाह है, इसकी पोल पीड़ित महिला ने खोल दी। महिला दोपहर तक पति के साथ कार्रवाई के लिए भटकती रही। लेकिन पुलिस ने जरा भी मानवता नहीं दिखाई और न अपनी ड्यूटी सही तरीके से की।

आखिर कौन थे वे दरिंदे
महिला से गैंगरेप करने वाले दरिंदे कौन थे, इसका पता लगाने में पुलिस जुट गई है। महिला के मुताबिक चारों युवक नशे में धुत थे। एक-दूसरे से गाली देकर बात कर रहे थे। तीन जगह पर उन्होंने कार रोककर खाने-पीने का सामान भी खरीदा है। पुलिस का दावा है कि बेगमपुल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में आरोपी जरूर कैद हुए होंगे।

सदर बाजार ट्रांसफर होगा केस
कंकरखेड़ा पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन जांच शुरू नहीं की। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा प्रशांत कपिल ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि मामला सदर बाजार थाने का है। महिला बेगमपुल से अगवा हुई थी। मामला सदर बाजार थाने में ट्रांसफर हो जाएगा। हालांकि इंस्पेक्टर सदर बाजार पंकज पंत ने बताया कि उन्होंने जांच शुरू कर दी है। इस मामले का जल्द खुलासा करेंगे। ऐसे दरिंदों को खुला छोड़ना ठीक नहीं है, इन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed