फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat Video Viral, Offensive comment against PM Modi

PM मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा इस्तेमाल करने का वीडियो वायरल

Wed, 23 Jan 2019 10:27 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 23 Jan 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
Baghpat Video Viral, Offensive comment against PM Modi
facebook

यूपी के बागपत में सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल होने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोष व्यक्त किया और कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

विज्ञापन


बुधवार को बड़ौत नगर पालिका के चेयरमैन और भाजपा नेता अमित राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और कोतवाल से मिले। उन्होंने दी तहरीर में बताया कि सोशल मीडिया पर अवध सिंह तेवतिया निवासी दिल्ली के फेस बुक एकाउंट से पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का वीडियो वायरल हुआ है। इससे कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। उन्होंने तहरीर में वीडियो वायरल करने वाले अवध सिंह की जानकारी दी। साथ ही आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

विज्ञापन

भाजपाइयों ने कहा कि यदि वीडियो वायरल करने वाले के खिलाफ के कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करेंगे। यह तहरीर अंकित लपराना ने दी। उसके साथ पालिका चेयरमैन अमित राणा, चंद्रवीर तोमर, राकेश जैन, जसवीर सोलंकी आदि रहे। 

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी सोशल मीडिया पर इसी तरह से नेताओं व उनके संबंधियों के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के वीडियो वायरल हो चुके हैं, कुछ दिन पहले रालोद के राष्ट्रीय उपाध्याय जयंत चौधरी की पत्नी चारू के प्रति गलत भाषा में वीडियो वायरल किया गया, इस संबंध में पुलिस ने बड़ौत निवासी गौरव देव भारद्वाज को गिरफ्तार किया, वह अभी भी जेल में है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed