फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat, One lakhs rupess looted of a businessman in West UP

यूपी में बदमाशों का खौफ, गुड़ व्यापारी से दिनदहाड़े लूटे सवा लाख, विरोध करने पर पीटा

Mon, 11 Feb 2019 09:17 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Mon, 11 Feb 2019 09:17 PM IST
विज्ञापन
Baghpat, One lakhs rupess looted of a businessman in West UP
पीड़ित व्यापारी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बागपत में बालैनी थाना क्षेत्र के पिलाना-दत्तनगर मार्ग पर पल्सर बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर गुड़ व्यापारी से सवा लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। व्यापारी की बाइक का लॉक लगाकर बदमाश भाग निकले। दिनदहाड़े हुई लूट की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। सीओ बागपत दिलीप सिंह, सिंघावली अहीर व बालैनी थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस बदमाशों को तलाशने की बजाय तीन घंटे तक सीमा विवाद में उलझी रही। बाद में घटना स्थल बालैनी थाने का मिला। पीड़ित ने बालैनी थाने में तहरीर दी। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। 

विज्ञापन


ढिकौली गांव निवासी दिलशाद पुत्र यामीन ने सिंघावली अहीर थाने क्षेत्र में सराय मोड़ पर दो कोल्हू पर लगा रखे हैं। यहीं पर ही मकान बनाकर रहता है। दूसरे कोल्हू से गुड़ खरीदकर बेचता है। दिलशाद ने बताया कि सोमवार की सुबह वह घर से दो लाख रुपये लेकर कोल्हू में गुड़ का भुगतान करने के लिए गया। दौलतपुर में सलीम के कोल्हू पर 75 हजार रुपये का भुगतान करने के बाद वह सराय मोड़ के लिए चला। पिलाना-दत्तनगर मार्ग पर बालैनी थाना क्षेत्र में संस्कार एकेडमी के पास काली पल्सर बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश आए और तमंचे के बल पर उसे रोक लिया। बदमाशों ने उससे सवा लाख रुपये की नगदी लूट ली। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर लिया। बदमाश व्यापारी की बाइक का लॉक लगाकर भाग निकले। पीड़ित ने 100 नंबर पुलिस को सूचना दी। दिन दहाड़े हुई लूट से पुलिस में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

सीओ बागपत दिलीप सिंह, सिंघावली अहीर व बालैनी थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पीड़ित से पुलिस ने जानकारी ली। पुलिस बदमाशों की तलाश करने के बजाय सीमा विवाद में उलझ गई। तीन घंटे बाद घटना स्थल बालैनी थाना क्षेत्र का मिला। सीओ ने बालैनी पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। पीड़ित ने तहरीर दी। बालैनी थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed