{"_id":"5cbdda93bdec2214611279c2","slug":"baghpat-murder-case-three-accused-arrested-and-sent-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान हत्याकांड: छात्रा सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
किसान हत्याकांड: छात्रा सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल
Mon, 22 Apr 2019 08:48 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 22 Apr 2019 08:48 PM IST
विज्ञापन
तीन आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
बागपत में बिनौली थाना क्षेत्र के धनौरा सिल्वरनगर गांव में किसान सतपाल उर्फ नीटू की हत्या में पुलिस ने बीए की छात्रा सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। छात्रा ने बताया कि दो सगे भाइयों की मौत का बदला लेने की लिए किसान की गोली मारकर हत्या की। छात्रा ने तमंचे से गोलियां चलाई। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त दो तमंचे, कारतूस व खोखे बरामद किए। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने तीनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि धनौरा सिल्वरनगर गांव में 20 अप्रैल को किसान सतपाल उर्फ नीटू पुत्र मुंशी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई कुलदीप ने आनंद राणा, मोहन देवी, खुशबू, सीमा और देवकरण निवासी धनौरा सिल्वरनगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी आनंद, मोहन देवी व खुशबू को बिजवाड़ा गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
उनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त 315 बोर के दो तमंचे, कारतूस व खोखा बरामद किया। पुलिस ने बताया कि मृतक नीटू आरोपी आनंद का तेहरा भाई था। वर्ष 2017 में आनंद के बेटे अंकित का शव पेड़ पर लटका मिला। इसके बाद 22 अगस्त 2018 को आनंद के दूसरे बेटे गौरव की फावड़े से काटकर हत्या कर दी गई थी। इसमें मृतक सतपाल उर्फ नीटू के परिवार के अजय और पारूल को नामजद किया गया था।
विज्ञापन
आरोपी आनंद ने अपने दोनों बेटों की हत्या का बदला लेने के लिए सतपाल उर्फ नीटू की हत्या की। आरोपी आनंद की बेटी खुशबू ने तमंचे से गोलियां चलाई। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। एसपी ने बताया कि सीमा और देवकरण की नामजदगी की जांच चल रही है। उनकी जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/