जैन साध्वी ने दी अपने शिष्य की हत्या की सुपारी, ये है मर्डर की तारीख, वीडियो वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बागपत में एक जैन साध्वी का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह अपने ही एक शिष्य की हत्या की सुपारी देती दिखाई दे रही है। इसके जारी होने से जैन समाज स्तब्ध है। सन्मति धर्मयोग समिति ने इसकी सूचना पुलिस को देकर मामले की सच्चाई पता कराने की मांग की है। दूसरी तरफ समाज के कुछ वरिष्ठ लोग दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने में भी जुटे हैं।
साध्वी कस्बे के ही एक मंदिर में प्रवास करती है। वायरल वीडियो में जिस शिष्य की हत्या की बात की जा रही है, वह मंदिर की संपत्ति में साझीदार भी है। सन्मति धर्मयोग समिति के अध्यक्ष श्रेयांश जैन ने शनिवार को सीओ खेकड़ा कार्यालय पर इसकी शिकायत करते हुए पूरे मामले की सच्चाई की जांच कराने की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि जिस शिष्य की सुपारी दी जा रही है, उसे कुछ समय पहले साध्वी ने मंदिर से निकलवा दिया था। उसके नाम पर कुछ चल अचल संपत्ति है, जिसको लेकर विवाद है। वायरल वीडियो में बात करने वाला 26 तारीख को मर्डर करवाने की बात कह रहा है। साथ ही यह भी कह रहा है कि मर्डर के बाद जमीन तो उसके परिवार के नाम चली जाएगी, साध्वी कहती है कि नहीं जाएगी, ट्रस्ट का पैसा लगा है। मेरे नाम हो नहीं सकती, ट्रस्ट के नाम जाएगी।
सीओ से की गई शिकायत में कहा गया है कि जैन साध्वी के पास कुछ मौलवी आकर तंत्र-मंत्र भी कर रहे हैं। कई भूमाफिया और ऊंची पहुंच वाले लोग भी इनके ग्रुप में है। शिष्य से भी किसी का संपर्क नहीं हो पा रहा है। श्रेयांश जैन पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव प्रताप सिंह से मामले में हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि प्रकरण बेहद संवेदनशील है और जैन समाज की बदनामी हो रही है। यदि इसमें सच्चाई है तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/