{"_id":"5f0806fb8ebc3e63e035b733","slug":"baghpat-crime-news-one-more-accused-have-arrested-by-police-in-paramveer-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"परमवीर हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार, कुख्यात सुनील राठी के इशारे पर की गई थी वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
परमवीर हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार, कुख्यात सुनील राठी के इशारे पर की गई थी वारदात
Fri, 10 Jul 2020 11:43 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 10 Jul 2020 11:43 AM IST
सार
- परमवीर हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार किया गया है
- कुख्यात सुनील राठी के इशारे पर किया गया था हमला
- पुलिस ने इससे पहले नामजद आरोपी को भी गिरफ्तार किया था
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत में परमवीर तुगाना की हत्या के मामले में फरार चल रहे सुनील राठी गैंग के सदस्य मोहित को पुलिस ने दबोच लिया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी मोहित टीकरी का रहने वाला है। पुलिस ने इससे पहले नामजद आरोपी सचिन उर्फ मोनू खोखर को हलालपुर गांव के मंदिर के पास से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
वहीं पुलिस ने एक जुलाई को इस हत्याकांड का खुलासा किया था। एसपी के मुताबिक तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात सुनील राठी ने यह साजिश रची थी। उसके इशारे पर ही हमला किया गया था, जिसमें पांच लोग घायल हुए थे। इनमें से परमवीर की उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने विकास दुबे एनकाउंटर पर उठाए सवाल, कहा- बंद कर देनी चाहिए सभी अदालतें
विज्ञापन
एसपी अजय कुमार सिंह ने बताया था कि पुलिस ने हलालपुर मंदिर के पास से नामजद अभियुक्त हलालपुर निवासी सचिन उर्फ मोनू खोखर पुत्र नरेश खोखर को गिरफ्तार किया था। आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल 32 बोर, चार कारतूस बरामद हुए थे। आरोपी पर उत्तराखंड, पंजाब एवं जिले में हत्या, हत्या की कोशिश, डकैती, गैंगस्टर के 11 मुकदमे दर्ज हैं। पकड़ा गया अभियुक्त चर्चित भूरा फरारी केस में भी शामिल रह चुका है।
क्या था मामला
22 जून 2020 की शाम साढ़े सात बजे कूड़ी गांव में परमवीर तुगाना पर कार सवार हमलावरों ने उस वक्त फायरिंग की थी, जब वह एक चबूतरे पर बैठा हुआ था। हमले में परमवीर समेत पांच लोग घायल हो गए थे। गुरुग्राम में उपचार के दौरान परमवीर की मौत हो गई थी। परमवीर तुगाना के भाई सुरेंद्र सिंह पुत्र ओमकार सिंह ने हलालपुर निवासी सचिन, रोबिन पुत्र नरेश और नरेश पुत्र चंदगी, करनावल निवासी लीलू पुत्र चतरपाल, चतरपाल पुत्र इकबाल, कूड़ी निवासी परवेंद्र पुत्र सुरेश समेत 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/