फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Badmash attacked on head constable in Muzaffarnagar at Uttar Pradesh

मुजफ्फरनगर: हेड कांस्टेबल पर हमला, बदमाश ने तमंचे की बट से किया लहूलुहान

Sun, 16 Jun 2019 12:06 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 16 Jun 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Badmash attacked on head constable in Muzaffarnagar at Uttar Pradesh
यूपी पुलिस

मुजफ्फरनगर में गांव बझेड़ी रोड स्थित ईंट-भट्ठे के पास मौजूद जिलाबदर ने हेड कांस्टेबल पर पहले तो फायरिंग कर दी, जिसमें वह गोली लगने से बाल-बाल बच गए। इसके बाद जिलाबदर ने हेड कांस्टेबल के सिर पर तमंचे की बट मारकर लहूलुहान कर दिया और फरार हो गया। घायल सिपाही को गंभीर हालत में शहर के एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


नई मंडी कोतवाली में कार्यरत हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह बागोवाली चौकी पर तैनात है। शनिवार देर रात सुरेंद्र सिंह को सूचना मिली कि एक बदमाश बझेड़ी रोड स्थित ईंट-भट्ठे के पास किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से खड़ा हुआ है। 
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद हेड कांस्टेबल अधिकारियों को इसकी जानकारी दिए बिना अकेले ही बदमाश को दबोचने जा पहुंचे। भट्ठे के पास मौजूद बदमाश को जैसे ही सुरेंद्र सिंह ने पकड़ने का प्रयास किया, तो उसने हेड कांस्टेबल पर फायरिंग कर दी, जिसमें एचसीपी गोली लगने से बाल-बाल बच गए। बदमाश को गोली चलाते देख सुरेंद्र सिंह ने उसे बांहों में भरकर पकड़ लिया, जिस पर बदमाश ने एचसीपी के सिर पर तमंचे की बट मारकर लहूलुहान कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद बदमाश सिपाही की पकड़ से छूटकर फरार हो गया। लहूलुहान सुरेंद्र सिंह ने इसके बाद अफसरों को सूचना दी, जिस पर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह व एसएसआई मदनसिंह बिष्ट फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायल एचसीपी को ले जाकर शहर के एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बदमाश की तलाश में तीन टीमों का गठन कर तलाश की गई, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा।

इन्होंने कहा...
इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह का कहना है कि हेड कांस्टेबल बदमाश की सूचना पर अकेले ही उसे पकड़ने जा पहुंचे थे, जिन पर पहले फायरिंग की गई और फिर तमंचे की बट से सिर पर वार कर उसे लहूलुहान कर दिया गया। बदमाश की पहचान जानसठ कोतवाली क्षेत्र के गांव कवाल निवासी अब्बास पुत्र इशरत के रूप में हुई है, जिसे जिलाबदर किया गया है। उसके खिलाफ कई थानों में मुकदमे भी दर्ज हैं। बदमाश की तलाश में तीन टीमों का गठन किया गया है, जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed