फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attacked by accused on registrar of CCSU in Meerut at Uttar Pradesh

मेरठ में सीसीएसयू के रजिस्ट्रार पर जानलेवा हमला, पुलिस अफसरों में मचा हड़कंप

Fri, 26 Apr 2019 01:02 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 26 Apr 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
Attacked by accused on registrar of CCSU in Meerut at Uttar Pradesh
यूपी पुलिस

मेरठ में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार पर गुरुवार रात जानलेवा हमला किया गया। आरोप है कि कैंपस से ब्लैक लिस्टेड और रेस्टीकेट किए छात्रों ने यूनिवर्सिटी गेट पर घटना को अंजाम दिया। इस घटना पर देर रात ही विवि में आपात बैठक बुलाई गई है।

विज्ञापन


सीसीएसयू में कार्यवाहक रजिस्ट्रार वीरेंद्र प्रसाद कौशल ने थाना मेडिकल पर दी तहरीर में बताया कि गुरुवार रात लगभग 9:30 बजे वह विवि का कार्य निपटाकर किसी कार्यवश गेट के बाहर जा रहे थे। तभी विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर अमित मलिक नाम का व्यक्ति अपने साथियों के साथ खड़ा था। हम कहां जा रहे हैं, उसने हमसे यह जानने का प्रयास किया। मेरे साथ नितिन द्विवेदी भी थे, जो विवि में प्रवेश और परीक्षा का कार्य देखते हैं। कुछ ही देर बाद हमारे ऊपर मंगलपांडेय नगर स्थित येलो चिली रेस्टोरेंट के बाहर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया गया। ऐसा प्रतीत हुआ कि वे मुझे और नितिन द्विवेदी को जान से मारना चाहते थे।
विज्ञापन


रजिस्ट्रार के अनुसार अमित मलिक नाम का व्यक्ति पहले भी ऐसी कई घटनाएं कर चुका है। जिसमें नितिन द्विवेदी द्वारा पूर्व में भी एफआईआर दर्ज कराई गई है। इस पूरी घटना में अमित मलिक नामक व्यक्ति की ही साजिश है। रजिस्ट्रार के अनुसार ऐसी परिस्थितियों में विश्वविद्यालय में काम करना मुश्किल है। उन्होंने जान का खतरा भी जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, यूनिवर्सिटी के कर्मचारियों का कहना है कि अगर दोषी आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस ने नहीं की तो विश्वविद्यालय को बंद रखा जाएगा। पूरा कामकाज ठप रखा जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed