फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attack on lover couple in Muzaffarnagar and four people injured

प्रेमिका के घर पहुंचा प्रेमी, पिता ने खोया आपा और फिर किया दोनों का ये हाल

Sat, 27 Apr 2019 08:58 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 27 Apr 2019 08:58 PM IST
विज्ञापन
Attack on lover couple in Muzaffarnagar and four people injured
मौके पर जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

बेटी के प्रेम-प्रसंग से खफा गांव निवासी ग्रामीण ने गुस्से में आकर बेटी के साथ ही उसके प्रेमी को भी ईंटों से ताबड़तोड़ वार कर लहूलुहान कर दिया। बीच-बचाव में आए प्रेमी के चचेरे भाई व मां पर भी जानलेवा हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल प्रेमी युगल को मेरठ रेफर कर दिया गया है। प्रेमी की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने प्रेमी पक्ष की तहरीर पर चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मामला यूपी के मुजफ्फरनगर जनपद का है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी की बेटी का प्रेम प्रसंग करीब एक साल से सजातीय पड़ोसी के साथ चल रहा था। दोनों के परिजनों को उनके संबंधों की जानकारी थी, जिसका युवती पक्ष विरोध करता था। शनिवार सुबह करीब सात बजे युवती मोबाइल पर प्रेमी से बात कर रही थी, जिसे पिता ने डांट लगा दी। फोन पर युवती को डांटते सुनकर प्रेमी उसके घर आ पहुंचा। उसे देख बेटी का पिता आपा खो बैठा। वहीं पड़ी ईंट उठाकर प्रेमी के सिर पर वार करने शुरू कर दिया। लहूलुहान प्रेमी नीचे गिरा तो उसे बचाने के लिए युवती उसके ऊपर लेट गई। यह देख उसके पिता ने उसके सिर पर भी ईंटों से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे प्रेमी युगल लहूलुहान हो गया। युगल की चीख-पुकार सुनकर प्रेमी की मां और भाई ने वहां पहुंचकर उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन उन पर भी हमला कर दिया गया, जिससे वे भी घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा तत्काल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हमलावर पिता को हिरासत में ले लिया। सभी घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां से प्रेमी युगल को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। वहां प्रेमी की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा ने बताया कि मामले में प्रेमी की मां की तहरीर पर प्रेमिका के पिता और उसकी पत्नी, भाई निहाल व भतीजे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता को अखरता था बेटी का घंटों बात करना
गांव निवासी युवती और सजातीय पड़ोसी के बीच करीब एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों के इन संबंधों का उनके परिजनों को भी पता था। खासतौर पर बेटी का पूरे परिवार के सामने होने के बावजूद घंटों तक प्रेमी से मोबाइल पर बातें करना उसके पिता को अखरता था। इस बाबत कई बार युवती को समझाया गया, लेकिन वह नहीं मानी।

शनिवार सुबह भी मोबाइल पर प्रेमी से बात कर रही बेटी को पिता ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसके विरोध करने पर पिता ने उसे डांट दिया। मोबाइल पर डांट की आवाजें सुनकर प्रेमी का प्रेमिका के घर पहुंचकर विरोध करना पिता से सहन नहीं हुआ, जिसके गुस्से ने बड़ी वारदात को जन्म दे दिया।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed