फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ATS arrested suspected terrorist from Meerut, he used to talk in Pakistan on phone everyday

एटीएस ने मेरठ से संदिग्ध आतंकी दबोचा, पाकिस्तान में रोजाना करता था फोन पर लंबी बातें...

Wed, 16 Oct 2019 03:31 AM IST
कपिल kapil गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ
गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 16 Oct 2019 03:31 AM IST
विज्ञापन
ATS arrested suspected terrorist from Meerut, he used to talk in Pakistan on phone everyday
आतंकी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : ANI

आतंकी गतिविधियों में लिप्त होने के अंदेशे पर मंगलवार को एटीएस ने मेरठ में तीन संदिग्ध लोगों की तलाश में अलग-अलग जगहों पर दबिश दी। दिल्ली रोड सोतीगंज से एक संदिग्ध आतंकी चांद को एटीएस ने दबोच लिया। सूत्रों के मुताबिक चांद पाकिस्तान में रोजाना लंबी बातें किया करता था। एटीएस अभी उससे पूछताछ करने में जुटी है। 

विज्ञापन


लखनऊ की एटीएस टीम ने मंगलवार सुबह ही मेरठ में डेरा डाल लिया था। सूचनाओं के आधार पर मेरठ पुलिस के साथ कई जगहों पर दबिश दी। दोपहर को दिल्ली रोड स्थित सोतीगंज से एटीएस की टीम ने चांद निवासी देहलीगेट को हिरासत में ले लिया। चांद की सोतीगंज में कबाड़ी की दुकान बताई गई है। बताया गया कि चांद की गतिविधियां संदिग्ध मिली हैं। जिसकी एटीएस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ये है मदरसे का खौफनाक सच, ऐसे बेचते थे अवैध हथियार, अब हिस्ट्रीशीटर खोलेगा गहरे राज
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सूत्रों के मुताबिक चांद के मोबाइल से पाकिस्तान से रोजाना बातचीत होती थी। वह लंबे समय से पाकिस्तान से जुड़ा होना बताया गया। इससे पहले सोतीगंज में बखेड़ा होता, एटीएस की टीम संदिग्ध चांद को लेकर लखनऊ रवाना हो गई। 

बताया गया कि टेरर फंडिंग में पकड़े गए लोगों को एटीएस ने रिमांड पर लिया था। पूछताछ के दौरान चांद का नाम आरोपियों ने बताया था, जिसके बाद ही एटीएस ने इसकी जांच शुरू की। संदिग्ध गतिविधियां मिलने के बाद एटीएस ने मेरठ में डेरा डाला था। हालांकि एटीएस ने देर रात तक चांद की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed