फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Arrested in Madhavpuram, two arrested Badmaash

माधवपुरम में मुठभेड़, दो बदमाश गिरफ्तार

Fri, 10 May 2019 04:00 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Fri, 10 May 2019 04:00 AM IST
विज्ञापन
Arrested in Madhavpuram, two arrested Badmaash
shoot - फोटो : amar ujala
 ब्रह्मपुरी क्षेत्र के माधवपुरम में बृहस्पतिवार देररात कार सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने घेराबंदी करते का दो बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस ने उनके पास से स्कार्पियो और वैगनआर कार बरामद की है। रात तक पुलिस पूछताछ करने में जुटी थी।
विज्ञापन

रात में इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी रघुराज सिंह को सूचना मिली कि कुछ बदमाश चोरी की गाड़ी में वारदात को अंजाम देने जा रहे हैं। माधवपुरम में इंस्पेक्टर ने जैसे ही सामने से आ रही स्कार्पियो को रोकने का इशारा किया तो सवार  ने गाड़ी दौड़ा दी। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। बाद में पुलिस फोर्स ने घेराबंदी कर गाड़ी को रोक लिया। गाड़ी में दो बदमाश थे। पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि यह गैंग मेरठ, बुलंदशहर, गाजियाबाद, नोएडा, मुजफ्फरनगर और आसपास के जिलों में वाहन चालकों से लूट के अलावा लग्जरी गाड़ी चोरी करता था।  सूचना पर सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी और एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी वसीम निवासी ककरोली मुजफ्फरनगर और शान मोहम्मद निवासी अहमदनगर थाना लिसाड़ीगेट हैं। पूछताछ में दोनों ने बताया कि पांच मई को बुलंदशहर के पहासू में गोली मारकर लूट की वारदात की थी। इसमें दोनों वांछित थे। दोनों की निशानदेही पर एक वैगनआर कार भी बरामद की गई। वैगनआर कार दिल्ली से चोरी की बताई है। जबकि स्कार्पियो के चेसिस और इंजन नंबर बदले हुए थे। पुलिस ने मौके से दो तमंचे भी बरामद किए। पुलिस को आशंका है कि स्कार्पियो भी लूटी हुई हो सकती है। इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed