फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   aphrat property dealer recovered from Delhi

अपहृत प्रॉपर्टी डीलर दिल्ली से बरामद, जानिए, फुरकान ने क्यों किया अपने अपहरण होने का ड्रामा

Mon, 16 Jan 2017 02:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Mon, 16 Jan 2017 02:22 PM IST
विज्ञापन
aphrat property dealer recovered from Delhi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

अपहृत प्रॉपर्टी डीलर एवं स्कूल संचालक फुरकान रविवार को तीसरे दिन पुलिस ने दिल्ली से बरामद कर लिया। पुलिस का दावा कि देनदारी से बचने के लिए फुरकान ने अपने अपहरण होने का ड्रामा किया। जबकि पीड़ित परिवार अपहरण कर दिल्ली में उसको छोड़ने की बात कर रहा है। फुरकान के अपहरण के बाद से लिसाड़ी गेट में तनाव की स्थिति बनी थी।

विज्ञापन


हापुड़ रोड भवानीनगर निवासी फुरकान का शुक्रवार सुबह अपहरण हो गया था। फुरकान की पत्नी नाहिदा का आरोप है कि लिसाड़ी गांव निवासी सतवीर ने अपहरण कराया। तीन दिन पहले सतवीर के दोस्त सुखवीर प्रधान ने उनको जान से मारने की धमकी दी थी। फुरकान को सतवीर ने फोन करके बुलाया था। शनिवार को फुरकान की बाइक लिसाड़ी गांव में छोटी मस्जिद के पास मिली थी।
विज्ञापन


फुरकान की बरामदगी न होने पर परिजनों ने शनिवार व रविवार को लिसाड़ी गेट थाने में हंगामा किया। रविवार को नईम गाजी के भाई भी थाने पहुंचे तो मामला ओर गर्मा गया। नईम के भाई ने कहा कि पुलिस की लापरवाही के चलते उसके भाई की हत्या हुई। रविवार रात फुरकान को पुलिस ने दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि फुरकान ने अपहरण का ड्रामा किया है। वह खुद ही दिल्ली गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्विलांस से खुली अपहरण की पोल
पुलिस के मुताबिक फुरकान ने अपने एक पार्टनर के साथ अपहरण की पटकथा रची है। पुलिस ने उसके पार्टनर का नंबर सर्विलांस पर लगाया था। जिसके बाद फुरकान की लोकेशन दिल्ली मिली। देर रात तक पुलिस फुरकान से पूछताछ करने में जुटी थी।

दर्ज होगा हंगामा करने वालों पर केस
पुलिस ने बताया कि फुरकान के फर्जी अपहरण को लेकर लोगों ने हंगामा और थाने में तोड़फोड़ का प्रयास किया था। इस मामले में लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। चुनाव आचार संहिता लगने के बावजूद भी लोग हंगामा करने में लगे थे। उनको चिह्नित करने का काम चल रहा है।

लाखों की देनदारी बताई
पुलिस के मुताबिक फुरकान प्रापर्टी डीलर और कॉलोनी काटने का काम करता है। फुरकान पर लाखों रुपये की देनदारी है। फुरकान का सतवीर से विवाद जरूर चल रहा था। इसको देखते हुए फुरकान ने अपहरण का ड्रामा कर दिया और उसके परिजनों ने सतवीर, सुखवीर को नामजद कर दिया।


नामजदों को मिलेगी क्लीनचिट
सीओ कोतवाली कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि फुरकान के अपहरण के मामले में उसकी पत्नी नाहिदा ने सतवीर और सुखबीर प्रधान को नामजद किया था। पुलिस ने दोनों से पूछताछ भी की। लेकिन उन्होंने कोई भी जानकारी न होना बताया। दोनों को क्लीन चिट दी जाएगी। उच्चाधिकारियों से बातचीत करके फुरकान के खिलाफ भी केस दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed