फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   An eight month old child disappeared from a house in Muzaffarnagar at Uttar Pradesh

घर से आठ माह का बच्चा रहस्यमय तरीके से गायब, सगा मामा निकला खलनायक, ऐसे हुआ खुलासा

Sun, 16 Jun 2019 01:43 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 16 Jun 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
An eight month old child disappeared from a house in Muzaffarnagar at Uttar Pradesh
विलाप करती मां और नीचे बच्चे का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर के मोहल्ला रामलीला टिल्ला में घर से आठ माह के बच्चे को रहस्यमय तरीके से अगवा कर लिया गया। देर रात बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया, जिसे उसके मामा ने ही अगवा कर अपनी परिचित महिला की गोद में डाल दिया था। पुलिस ने बच्चे के आरोपी मामा व महिला समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामलीला टिल्ला निवासी बाबूराम की बेटी ममता की शादी करीब पांच साल पूर्व शाहपुर के गांव पलड़ी निवासी शेखर से हुई है। दंपती के दो बच्चे हैं, जिनमें तीन साल का आयुष व आठ माह का अवि है। करीब डेढ़ माह से ममता दोनों बच्चों के साथ मायके आई हुई थी, जबकि शेखर भी तीन दिन पूर्व पत्नी-बच्चों से मिलने ससुराल आया था। शनिवार सुबह शेखर घर के अंदर वाले कमरे में लेटा हुआ था, जबकि ममता जीने के नीचे स्थित नल पर बर्तन साफ कर रही थी। ममता का आठ माह का बेटा अवि घर के बाहरी हिस्से में बनी बैठक में बैठा खेल रहा था, जबकि आयुष के साथ ही ममता का छोटा भाई सचिन और भांजे अक्षय, विशेष व प्रिंस भी वहीं खेल रहे थे। वहीं से मासूम अवि संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। 
विज्ञापन


बच्चे के लापता होने की सूचना पर सीओ सिटी हरीश सिंह भदौरिया, एसएसआई कोतवाली अक्षय शर्मा व महिला थाना इंस्पेक्टर मीनाक्षी शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ कर बच्चे की तलाश शुरू कराई। एसपी सिटी सतपाल आंतिल ने बताया कि देर रात बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया है। प्रथम दृष्टया जांच में बच्चे को उसके मामा सचिन द्वारा ही चोरी कर अपनी एक परिचित महिला की गोद में डालने की बात सामने आई है। आरोपी मामा व उसकी परिचित महिला समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। बच्चे का मेडिकल कराकर उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सगा मामा ही निकला खलनायक
मोहल्ला रामलीला टिल्ला से अगवा हुए बच्चे को उसके मामा ने ही चोरी कर अपनी एक परिचित महिला की गोद में डाल दिया था। पुलिस को मामा पर शक हो गया था, जिसके चलते उसे लगातार वॉच किया जा रहा था। आरोपी को इसका आभास हुआ तो देर रात उसने एक युवक के माध्यम से महिला से बच्चे को वापस मंगवा लिया, जिसे पहले से ताक में बैठी पुलिस ने सकुशल बरामद करते हुए तीनों को हिरासत में ले लिया।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामलीला टिल्ला निवासी बाबूराम के घर से उसकी विवाहित बेटी ममता पत्नी शेखर के आठ साल के अगवा हुए बेटे को उसके सगे मामा सचिन ने ही चोरी किया था। एसपी सिटी सतपाल आंतिल ने बताया कि सचिन के गांव सरवट निवासी एक विवाहित महिला से संबंध थे, जिसके केवल तीन लड़कियां हैं। उक्त महिला सचिन से किसी से बेटा दिलाने की मांग कर रही थी। महिला की फरमाइश पर सचिन की नजरें अपनी बहन ममता के आठ माह के बेटे अवि पर ही टिक गई, जिसे उसने उस समय चोरी कर लिया, जब वह अकेला बैठक में खेल रहा था। 

एसपी सिटी ने बताया कि सचिन की गतिविधियों पर शुरू से ही शक हो गया था, जिसके चलते उसे लगातार वॉच किया जा रहा था। देर रात जैसे ही सचिन को अपने फंसने का आभास हुआ, उसने महिला को फोन कर बच्चा लौटाने के लिए कहा। महिला की स्वीकृति मिलने पर सचिन ने अपने एक दोस्त सोनू को रुपये देकर महिला से बच्चा लेकर आने के लिए कहा। जैसे ही सोनू महिला से बच्चा लेने जिला अस्पताल गेट के पास पहुंचा, पहले से उन्हें वॉच कर रही पुलिस ने दोनों को पकड़ते हुए बच्चे को बरामद कर लिया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed