फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   All the promises of the CM Yogi came out, these 27 major events took place within 15 days in Meerut

योगी के वादे निकले खोखले, मेरठ में 15 दिन के भीतर बदमाशों ने दिया 27 बड़ी वारदातों को अंजाम

Wed, 17 May 2017 08:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 17 May 2017 08:30 PM IST
विज्ञापन
All the promises of the CM Yogi came out, these 27 major events took place within 15 days in Meerut
सीएम योगी आदित्यनाथ

प्रदेश की नई भाजपा सरकार ने सत्ता संभालते ही अपराध रोकने के लंबे चौडे़ दावे किए, लेकिन ये दावे धराशाई हो गए हैं। अपराध रोकने के उदे्श्य से सरकार ने रेंज में एडीजी की तैनाती की, लेकिन इसका भी कोई असर नजर नहीं आ रहा, उल्टा अपराध थमने की बजाय बढ़ रहे हैं। हालत ये है कि एक एक दिन में छह छह वारदातें हो रही हैं। शहर की सड़कों पर लुटेरों का राज है। रोज लोग लुट रहे हैं। दुकानों में लूट और मकानों में चोरी हो रही हैं। व्यापारी बदमाशों के निशाने पर हैं। हत्या और चोरी की वारदातें भी बढ़ी है। बदमाश कितने बेखौफ हैं इसका अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि मई के 15 दिनों में ही बदमाश 27 बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। 

विज्ञापन


सराफा कारोबारी टारगेट पर 
भाजपा को व्यापारियों की पार्टी कहा जाता है लेकिन इसके बावजूद सबसे ज्यादा व्यापारी ही लुट रहे हैं। बदमाशों के टारगेट पर सबसे ज्यादा सराफा कारोबारी है। पल्लवपुरम, शास्त्री नगर और लाला के बाजार में तीन ज्वैलरी शॉप में लूट हो चुकी हैं लेकिन बदमाशों को पकड़ना तो दूर अभी तक उनकी पहचान तक नहीं हो सकी। व्यापारियों ने एसएसपी, एसपी सिटी से मिलकर गुस्सा भी जाहिर किया लेकिन इसके बावजूद वारदातें नहीं रूकी। 

विज्ञापन

महिलाओं की सुरक्षा के दावे खोखले

All the promises of the CM Yogi came out, these 27 major events took place within 15 days in Meerut
योगीराज में नहीं थमा अपराध

योगी सरकार ने अपनी प्राथमिकताओं में महिला सुरक्षा को अहम बताया था, लेकिन हालत ये है कि शहर की सड़कों पर सबसे ज्यादा वारदात महिलाओं के साथ ही हो रही हैं। रिक्शा, आटो और पैदल जा रही महिलाओं से मई के महीने में ही 10 से ज्यादा वारदात हो चुकी हैं। 6 मई को तो ब्रह्मपुरी निवासी भाजपा नेता की भाभी के साथ ही लूटपाट हो गई। 

पस्त हुआ एंटी रोमियो दल 
छात्राओं से छेड़खानी रोकने को सरकार ने प्रत्येक थानों में एंटी रोमियो दल बनाए थे लेकिन ये दल कुछ दिन काम करके ही थम गए। अब किसी भी कॉलेज के आसपास ये दस्ते नजर नहीं आते। इसी का नतीजा है कि कैंट में रिटायर्ड कर्नल की बेटी से ही छेड़खानी हो गई। ब्रह्मपुरी में युवती से दुष्कर्म की घटना हुई।

मई के महीने की प्रमुख घटनाएं

All the promises of the CM Yogi came out, these 27 major events took place within 15 days in Meerut
नई भाजपा सरकार में अपराध नहीं थमा
2 मई -शिक्षिका के बैग से 50 हजार उड़ाए 
4 मई -नौचंदी क्षेत्र में सिचाई विभाग के स्टेनो से मोबाइल नगदी लूटी
4 मई- शास्त्री नगर में ज्वैलरी शॉप लूटी 
5 मई- कैंट में रिटायर्ड कर्नल की बेटी से छेड़छाड़ के बाद धमकी
6 मई- ब्रहमपुरी में भाजपा नेता की भाभी से लूट
7 मई- गंगा नगर में ज्वैलरी शॉप लूटी
8 मई- लाला के बाजार में ज्वैलरी शॉप लूट
9 मई- एसपी आवास के पास महिला से लूट
9 मई-माधवपुरम में स्क्रेप व्यापारी को लूटा
10 मई- फलावदा में किसान की खेत पर गोली मारकर हत्या
11 मई- ब्रह्मपुरी में युवती से दुष्कर्म 
11 मई- टीपी नगर में आरएसएस कार्यकर्ता की मां को ठगा
12 मई- पांडव नगर में छात्रा से छेड़खानी
12 मई -खरखौदा में मूक बधिर युवक की हत्या
13 मई- खैर नगर में व्यापारी को गाली मारी
14 मई- परतापुर के शताब्दी नगर में किसान से लूट

15 मई को सात वारदातें
जंगेठी में पूर्व प्रधान की हत्या
मेडिकल थाना क्षेत्र में व्यापारी का स्कूटर लूटा
बेगमपुल पर दंपित से पर्स लूटा 
मोदीपुरम दौराला के बीच चाचा भतीजे से 27 हजार लूटे
हापुड़ चुंगी पर मोबाइल लूटा 
मेडिकल के जागृति विहार में बीएसएफ जवान के घर चोरी
खरखौदा में बस में परिचालक ने पांच लाख उड़ाए 

16 मई को लगी वारदातों की झड़ी 
लिसाड़ी गेट में किन्नर की हत्या
जागृति विहार में महिला के कुंडल लूटे
शास्त्री नगर में महिला से कुंडल लूटे
मवाना में पेट्रोल पंप पर लूट, गोली मारी
आवास विकास चौराहे पर महिला से लूट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed