फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Alcohol mafia fired at police, truck collided with the checkpoint

शराब माफिया ने पुलिस पर की फायरिंग, चौकी से टकराया ट्रक

Sun, 28 Apr 2019 03:53 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Sun, 28 Apr 2019 03:53 AM IST
विज्ञापन
Alcohol mafia fired at police, truck collided with the checkpoint
snake wine
 पुलिस और बदमाशों मं शुक्रवार देर रात मुठभेड़ हो गई। जिसमें बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने पीछा करते हुए ट्रक का पीछा किया तो आरोपी चालक ने ट्रक दौड़ाते हुए पुलिस जीप को पलटने की कोशिश की। बाद में ट्रक लावड़ में पुलिस चौकी से टकरा गया। आरोपी चालक जंगल में भागा तो पुलिस की गोली लगकर घायल हो गया। वहीं पांच बदमाश कार से फरार हो गये। पुलिस ने शराब से भरे ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात को पल्लवपुरम इंस्पेक्टर को सूचना मिली कि एक ट्रक के पीछे सफे द रंग की स्विफ्ट कार में कुछ संदिग्ध लोग जा रहे हैं। जिसके बाद सीओ दौराला जितेंद्र कुमार और इंस्पेक्टर पल्लवपुरम जनक सिंह चौहान ने बदमाशों का पीछा कर दिया। बदमाश दौराला से लावड़ की तरफ फरार हो गये। इस बीच कार सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसमें सिपाही और इंस्पेक्टर बाल बाल बच गये। इस बीच चालक ने ट्रक दौड़ाते हुए पुलिस जीप में टक्कर मारने की कोशिश की। गनीमत रही कि जीप में टक्कर नहीं लगी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। बाद में ट्रक लावड़ में पुलिस चौकी से टकरा गया। इस पुलिस चौकी में रात में कोई पुलिसकर्मी नहीं था। आरोपी ट्रक चालक भी ट्रक से कूदकर भागने लगा तो पुलिस ने फायरिंग कर दी। जिसमेें आरोपी बदमाश पैर में गोली लगने से जमीन पर गिर पड़ा। सीओ जितेंद्र ने बताया कि घायल ने अपना नाम हरेंद्र उर्फ बंदर पुत्र भोपाल सिंह निवासी श्रद्घापुरी थाना कंकरखेड़ा है। जो पल्लवपुरम से फरार चल रहा था जिस पर 25 हजार का इनाम था।
विज्ञापन

घायल को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं हरेंद्र के कार सवार पांच साथी फरार हो गये। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। सीओ ने बताया कि ट्रक से 320 पेटी हरियाणा की शराब बरामद हुई है। यह शराब मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत और आसपास के जिलों में सप्लाई होती है। वहीं ट्रक की कीमत भी 16 लाख रुपये पुलिस ने बताई है। सीओ का कहना है कि फरार बदमाशों पर भी मुकदमा दर्ज कर लिया है जिनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed