{"_id":"596bdb9d4f1c1bb9168b468a","slug":"after-court-marriage-wife-gets-gangrape-where-to-sell","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट मैरिज के बाद पत्नी से गैंगरेप, कोठे पर बेचने पहुंचा, इसके बाद जो हुआ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोर्ट मैरिज के बाद पत्नी से गैंगरेप, कोठे पर बेचने पहुंचा, इसके बाद जो हुआ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Mon, 17 Jul 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
रेप पीड़िता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह माह पहले कोर्ट मैरिज करने वाले युवक ने अपनी पत्नी से दोस्तों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। फिर उसे मॉल में घुमाने के बहाने कोठे पर बेचने पहुंच गया। युवती किसी तरह वहां से भागी तो उसे दूध में जहरीला पदार्थ दे दिया गया। निजी अस्पताल में युवती की हालत गंभीर बनी है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार लिसाड़ी गेट क्षेत्र निवासी करीब 19 वर्षीय युवती का क्षेत्र के ही युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने छह माह पहले कोर्ट में शादी कर ली थी। जिसके बाद यह दंपति लिसाड़ी गेट क्षेत्र में रह रहा था। आरोप है कि 15 दिन पहले युवक ने पत्नी को नशीला पदार्थ देकर दोस्तों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। इस दौरान आरोपी ने वीडियो क्लिप भी बना ली थी। जिसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर पत्नी को देह व्यापार में उतरने का दबाव बना रहा था।
विज्ञापन
आरोप है कि शनिवार रात आरोपी पत्नी को मॉल में घुमाने ले जाने के बहाने क बाड़ी बाजार स्थित एक कोठे पर पहुंचा और पत्नी का 70 हजार रुपये में सौदा कर दिया। जिसके बाद युवती किसी तरह कोठे से जान बचाकर अपने घर पहुंची। जिसके बाद आरोपी ने उसे जान से मारने की नीयत से दूध में जहरीला पदार्थ दे दिया। युवती की हालत बिगड़ने पर आरोपी फरार हो गया। सीओ कोतवाली रणविजय सिंह का कहना है कि आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन