फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Advocate teasing with a student in roadways bus at Meerut

यूपी: रोडवेज बस में छात्रा से छेड़छाड़, जमकर बखेड़ा, मौके पर पहुंची पुलिस

Sun, 23 Jun 2019 02:03 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Sun, 23 Jun 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
Advocate teasing with a student in roadways bus at Meerut
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

रोडवेज बस में एक छात्रा से छेड़छाड़ को लेकर बखेड़ा हो गया। बस में सीट पर बैठने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। छात्रा ने एक अधिवक्ता पर आरोप लगाया। वहीं घटना की जानकारी लगने पर नौचंदी पुलिस पहुंची। लेकिन उससे पहले छात्रा अपने भाई के साथ चली गई। मामला यूपी के मेरठ शहर का है।

विज्ञापन


शास्त्रीनगर निवासी एक छात्रा शनिवार को अपने भाई के साथ हापुड़ जा रही थी। सोहराब गेट डिपो से भाई-बहन बस में बैठे थे। सीट पर बैठने को लेकर छात्रा का एक अधिवक्ता से विवाद हो गया। छात्रा ने छेड़छाड़ का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। बहन-भाई ने शोर मचाया तो लोगों की भीड़ लग गई। अधिवक्ता ने अपना आई कार्ड दिखाया और छेड़छाड़ के आरोप को बेबुनियाद बताया।
विज्ञापन


सोहराब गेट डिपो में यात्रियों और कर्मचारियों की भीड़ लगने लगी। इसी दौरान एक युवक ने पुलिस को सूचना दे दी। बस में छेड़छाड़ की सूचना पर नौचंदी पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन छात्रा अपने भाई के साथ वहां से चलीं गई। अधिवक्ता भी वहां से निकल गए। इंस्पेक्टर नौचंदी तपेश्वर सागर का कहना कि इस मामले में थाने में कोई शिकायत नहीं आई। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed