फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ADG Meerut Zone Prashant Kumar has revealing of ten lakhs loot after three accused arrested

एडीजी ने किया 10 लाख की लूट का खुलासा, गिरफ्तार तीनों आरोपियों को भेजा जाएगा जेल

Sat, 13 Jul 2019 01:06 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 13 Jul 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
ADG Meerut Zone Prashant Kumar has revealing of ten lakhs loot after three accused arrested
एडीजी प्रशांत कुमार ने लूट का खुलासा किया - फोटो : अमर उजाला

मेरठ जिले के लालकुर्ती क्षेत्र में आठ जुलाई को कैशियर से हुई 9.90 लाख की लूट का एडीजी प्रशांत कुमार ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर खुलासा कर दिया। इस दौरान आईजी आलोक सिंह और एसएसपी अजय साहनी भी रहे मौजूद। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन


ये था मामला
निजी कंपनी के कैश कलेक्शन एजेंट से दिनदहाड़े 9.90 लाख की लूट के मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर लुटा कैश बरामद किया। वारदात की प्लानिंग हिस्ट्रीशीटर शकील ने की थी, जो फरार है। सीसीटीवी की फुटेज में बदमाश कैद हुए थे। जिसके आधार पर पुलिस ने बदमाशों की पहचान की है। 
विज्ञापन


लालकुर्ती में कंपनी बाग के पास सोमवार को बदमाशों ने कलेक्शन एजेंट अजित मलिक से 9.90 लाख रुपये लूटे थे। इस वारदात पर आईजी आलोक सिंह, एसएसपी अजय साहनी भी मौके पर पहुंचे थे। दोनों अधिकारियों ने पांच टीमें गठित की थी। एक टीम का नेतृत्व सीओ दौराला जितेंद्र सरगम कर रहे थे। गुरुवार को सीओ दौराला ने उमंग, नितिन उर्फ डॉलर निवासी भराला और शंभू निवासी पल्लवपुरम को गिरफ्तार कर लिया। तीनों से पूछताछ में वारदात कबूल की। आरोपियों से सात लाख रुपये बरामद किए गए हैं। आरोपियों ने बताया कि वारदात में हिस्ट्रीशीटर शकील और भूरा निवासी पल्हैडा पल्लवपुरम भी शामिल थे। जिनके पास बाकी दो लाख रुपये हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश में कई जगहों पर दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़े। तीनों आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शकील, भूरा और नितिन थे 
कलेक्शन एजेंट से लूट करने में तीन बदमाश थे। जिनकी पहचान शकील, भूरा और नितिन के रूप में हुई। फुटेज में शकील और भूरा का चेहरा साफ नजर आया था। आरोपी शंभू एक दुकान पर काम करता था। जिसने एजेंट के बारे में जानकारी दी थी। आरोपी उमंग भराला ने वारदात की सटीक रैकी की। उमंग ने फोन कर अजित मलिक के पल्लवपुरम से चलने की जानकारी शकील को दी। जिसके बाद शकील ने सारी प्लानिंग बनाई। शकील एक शातिर अपराधी है। दौराला थाने का हिस्ट्रीशीटर है, कई बार जेल जा चुका है। उस पर लूट के दस मुकदमे दर्ज हैं। वारदात करने के बाद शकील शहर से फरार हो गया। 

तीन धरे, दो की तलाश
लूट में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। लुटा हुआ कैश बरामद हो गया। फरार दो आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। - अजय साहनी, एसएसपी

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed