फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused escaped from police station after encounter in Meerut district

थाने से भागा शातिर बदमाश, फिर सवालों के घेरे में मेरठ पुलिस, तलाश में जुटे अफसर

Thu, 10 Oct 2019 03:21 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 10 Oct 2019 03:21 AM IST
विज्ञापन
Accused escaped from police station after encounter in Meerut district
एसएसपी अजय साहनी - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में बदमाश बेखौफ है व पुलिस खुली चुनौती दे रहे हैं। बुधवार शाम परीक्षितगढ़ थाने से बदमाश वरीस पुलिस कस्टडी से भाग गया है। इस वारदात ने पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। रात तक पुलिस गुपचुप तरीके से बदमाश की तलाश करती रही और अधिकारियों को बताना मुनासिब नहीं समझा। तीन घंटे अफसरों को इसकी जानकारी दी गई। 

विज्ञापन


घटना परीक्षितगढ़ थाने की है। शाम करीब 5:30 बजे परीक्षितगढ़ पुलिस मुखबिर की सूचना पर किठौर क्षेत्र के एक बदमाश को थाने पर लाई थी। बदमाश को थाने की हवालात में बंद नहीं किया, बल्कि मुंशी ने ऑफिस में बैठा लिया। थाने में आरोपी की खातिरदारी भी कराई जा रही थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक शाम 6:30 बजे बदमाश थाने से भाग गया। मुंशी ने इसकी जानकारी एसओ परीक्षितगढ़ कैलाश चंद को बताया। जिसके बाद मामले को गोपनीय रखा गया। 
विज्ञापन


रात दस बजे तक थाना पुलिस गुपचुप तरीके से बदमाश को ढूंढती रही। आरोपी थाने से भाग गया, इस मामले की जानकारी पुलिस के अधिकारियों को भी नहीं दी गई। काफी मशक्कत के बाद बदमाश नहीं मिला, जिसके बाद पुलिस ने उसके परिजनों की तलाश शुरू की। इसकी पोल खुलते अधिकारियों ने एसओ से मामले के बारे में पूछा। तब जाकर अधिकारियों को बताया गया। उसके बाद क्राइम ब्रांच टीम भी आरोपी की तलाश में लगाया गया। देर रात तक आरोपी की तलाश में दबिश चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: क्या है यूपी में दनादन एनकाउंटर की सच्चाई? वायरल फोटो ने खोल दी पुलिस अधिकारियों की पोल

शातिर है बदमाश, बना चुनौती 

थाने से भागा बदमाश बहुत शातिर है। बताया गया कि उसने कई लूट की वारदात की हुई है। थाने से भागने के बाद पुलिस उसका आपराधिक रिकॉर्ड भी बताने को तैयार नहीं। थाने से भागने पर पुलिस की पोल खुल गई है। इसके बावजूद अधिकारी मामले को दबाने में जुटे है। बताया गया है कि आरोपी पर 25 हजार का इनाम भी है। 

परीक्षितगढ़ थाना पुलिस पूछताछ करने के लिए एक आरोपी को थाने से लाई थी। आरोपी के खिलाफ कितने मुकदमे दर्ज है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी पर कोई इनाम नहीं है। इसकी मुझे जानकारी है। - अजय साहनी, एसएसपी 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed