{"_id":"592b546b4f1c1bb349bda8fd","slug":"accident-on-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल रोड के नाले ने ली मासूम की जान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल रोड के नाले ने ली मासूम की जान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2017 04:21 AM IST
विज्ञापन
हादसे में हुई बच्चे की मौत के बाद विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल रोड पर रविवार रात नाले में गिरकर तीन साल की बच्ची की मौत हो गई। मशक्कत के बाद बच्ची का शव नाले से निकाला जा सका। बच्ची की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने जेल रोड पर जाम लगाकर नारेबाजी कर दी। यह रोड वीआईपी क्षेत्र में है, जहां एडीजी जोन का आवास और कार्यालय भी है।
विज्ञापन
न्यू आर्य नगर, मेडिकल निवासी मजदूर भजनलाल की बेटी शोभा (3) रविवार रात करीब आठ बजे घर के बाहर खड़ी थी। इस बीच बच्ची घर के बाहर से जा रहे पांच फीट गहरे नाले में गिर गई। काफी तलाश के बाद परिजनों ने बच्ची के नाले में गिरने की आशंका जतायी। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद रात दस बजे बच्ची का शव नाले से निकाला जा सका। जिसके बाद बच्ची की मां सोमवती और अन्य परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
परिजनों और आसपास के लोगों ने जेल रोड पर बच्ची के शव को रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर एसओ मेडिकल और सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामला शांत कराया। पीड़ित परिजनों ने नगर निगम के खिलाफ हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि कई साल से नाले की सफाई नहीं हुई है, जिसमें गंदगी भरी हुई है। एसओ मेडिकल ने बताया कि परिजनों ने किसी कार्रवाई से इंकार कर दिया। बाद में बच्ची के शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
ये जानलेवा नाले :
आठ मई को साधु नगर कंकरखेड़ा में बच्ची की नाले में गिरकर मौत
छह माह पहले ओडियन नाले में युवक की गिरकर मौत
सात माह पहले नीचा सद्दीक नगर नाले में साइकिल सवार युवक की गिरकर मौत
डेढ़ साल पहले अम्हेड़ा रोड नाले में तीन साल की बच्ची की गिरकर मौत