{"_id":"ad86ed3d733cb58c313ae7d7985d1f5f","slug":"accident-meerut-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम के लिए काल बनी रोड़वेज की बस, पिता गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मासूम के लिए काल बनी रोड़वेज की बस, पिता गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Tue, 03 Nov 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़ रोड से पैदल गुजर रहे पिता-पुत्र को रोडवेज की अनुबंधित बस ने टक्कर मारकर दी। दोनों घायलों को आसपास के लोगों ने नर्सिंग होम में भर्ती कराया।
गंभीर घायल बच्चे की मौत हो गई। भीड़ ने मौके से भाग रहे आरोपी बस चालक को दबोच लिया। पीड़ित पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के जाकिर कॉलोनी निवासी परवेज की बिजली बंबा पुलिस चौकी क्षेत्र में हापुड़ रोड पर पीएसी की 44वीं वाहिनी के पास परचून की दुकान है। सोमवार को परवेज अपने सात साल के बेटे असद को दुकान पर लेकर आया था। दोपहर के समय पिता-पुत्र लोहियानगर से पैदल ही वापस दुकान पर जा रहे थे।
जैसे ही दोनों हापुड़ रोड पर अपनी दुकान के समीप पहुंचे तो हापुड़ की ओर से आ रही अनुबंधित रोडवेज बस ने उन्हेें टक्कर मार दी। जिसमें दोनों घायल हो गये। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोग दोनों घायलों को नर्सिंग होम लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने असद को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
गंभीर घायल परवेज नर्सिंग होम में भर्ती है। उधर, दुर्घटना के बाद मौके से बस लेकर भाग रहे आरोपी चालक इरशाद निवासी फफूंडा को भीड़ ने दबोच लिया। पुलिस मौके पर पहुंची। भीड़ ने चालक को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। परवेज के भाई कादर खान ने आरोपी बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।