फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accident in Meerut, situation is uncontrollable,demolition of vehicles, try the arson

मेरठ में हादसे के बाद हालात बेकाबू, पुलिस के डंडे छीनकर वाहनों के शीशे तोड़े, एक की मौत

Fri, 19 May 2017 04:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ गजेंद्र चौधरी, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ गजेंद्र चौधरी, मेरठ Updated Fri, 19 May 2017 04:09 PM IST
विज्ञापन
Accident in Meerut, situation is uncontrollable,demolition of vehicles, try the arson
मेरठ में एक्सीडेंट के बाद बवाल

मेरठ में ईव्ज चौराहे पर शुक्रवार दोपहर हादसे में एक युवक की मौत हो गई। इस पर गुस्साए लोगों ने इनोवा, लो फ्लोर बस समेत आठ वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। आधा घंटा देर से पहुंचने पर लोगों ने पुलिस पर हमला कर इनोवा में आग लगा दी। हालात बेकाबू होने पर फोर्स मौके पर पहुंची। सीओ कोतवाली ने लाठीचार्ज कर लोगों को खदेड़ा और नौ लोगों को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन

 
कोतवाली थानाक्षेत्र के गुदड़ी बाजार निवासी कपड़ा व्यापारी हाजी इकबाल का बेटा ओसामा (18) अपने दोस्त दिलशाद के साथ ईव्ज चौराहा स्थित पेट्रोल पंप से स्कूटी में तेल डलवाकर बेगमपुल जा रहा था। स्कूटी ओसामा चला रहा था। ईव्ज अस्पताल के सामने आगे चल रही इनोवा अचानक रुक गई और चालक ने गेट खोल दिया। इस पर इनोवा से टकराकर पीछे से स्कूटी पर आए ओसामा और दिलशाद गिर गए। तभी पीछे से लो फ्लोर सिटी बस आई और ओसामा को रौंद दिया। जबकि दिलशाद दूर जाकर गिरा। हादसे के बाद इनोवा और सिटी बस को छोड़कर ड्राइवर मौके से फरार हो गए। आसपास के लोग ओसामा को ईव्ज अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी लगते ही गुदड़ी बाजार और शाहपीरगेट के 100 से अधिक लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने इनोवा और सिटी बस के अलावा वहां से गुजरते वाहनों में भी तोड़फोड़ की। वहीं सूचना के आधे घंटे बाद एक दरोगा और चार पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन

ईब्ज हॉस्पिटल के पास वैन ने युवक को कुचला

Accident in Meerut, situation is uncontrollable,demolition of vehicles, try the arson
युवक को पकड़कर ले जाती पुलिस

बेकाबू भीड़ ने पुलिस के सामने ही इनोवा और सिटी बस में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। हालांकि आग की लपटे उठने से पहले ही पुलिस ने उसको बुझा दिया। अस्पताल के बाहर खड़ी बाइकों से पेट्रोल बोतल में भरकर लोगों ने कई बार आग लगाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ लोगों ने इसको रोक लिया। हालात बेकाबू थे। पुलिसकर्मी लोगों को समझाने में लगे थे। लोगों की भीड़ ने पुलिस को दौड़ा दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। पुलिस की पिटाई की कवरेज करते मीडिया कर्मियों को भी लोगों ने दौड़ा दिया। कई मीडियाकर्मियों से मारपीट करते हुए लोगों ने कैमरे तक तोड़ डाले। पुलिस के सामने यह सारा बवाल हुआ।

हादसे के 45 मिनट बाद सीओ कोतवाली कुमार रणविजय सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। कुछ लोगों ने पुलिस का विरोध किया। पुलिस ने नौ लोगों को मौके से हिरासत में लिया। पुलिस ने ओसामा का शव पोस्टमार्टम हाउस पर भेज दिया। पुलिस ने इनोवा और सिटी बस को क्रेन से पुलिस लाइन भेजा। वहीं हादसे के वक्त ओसामा और दिलशाद ने हेलमेट नहीं पहना था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed