फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A youth killed in conflict between two parties in case of land dispute at Saharanpur

चौपाल की जमीन बंटवारे को लेकर खूनी संघर्ष, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा गांव, एक की मौत

Sat, 02 Nov 2019 11:31 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 02 Nov 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
A youth killed in conflict between two parties in case of land dispute at Saharanpur
घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर के सावंतखेड़ी गांव में पुश्तैनी चौपाल की पांच सौ गज जमीन सागर की मौत का कारण बन गई। कई दिनों से चला आ रहा विवाद शनिवार को इतना उग्र हो गया कि दोनों परिवारों के लोग एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए। ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिससे आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिसमें सागर की मौत हो गई, जबकि कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


ग्राम सांवतखेड़ी निवासी ओमवीर औ ऋषि में पुश्तैनी चौपाल की मात्र पांच सौ गज जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चला आ रहा था। यह मामला कोर्ट में भी विचाराधीन है, लेकिन दोनों को ही कोर्ट का फैसला आने तक इंतजार नहीं हुआ। एक ही खानदान के दोनों लोग एक दूसरे से न सिर्फ रंजिश रखने लगे बल्कि खून खराबे तक पहुंच गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: भूमि कब्जामुक्त कराने के दौरान मारपीट, तोड़फोड़-फायरिंग, प्रधान के भाई समेत कई लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को भी दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। पुलिस ने मामूली मामला मानकर दोनों ओर से एनसीआर दर्ज कर ली थी, लेकिन शनिवार दोपहर में एक बार फिर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। पुलिस तक फिर मामला पहुंचा, लेकिन पुलिस ने इस बार भी लापरवाही दिखाई। न तो किसी को पकड़ा और न ही कोई कार्रवाई की। मामला पुलिस तक पहुंचने को लेकर दोनों पक्षों में आक्रोश भरा हुआ था। शाम को जब दोनों पक्ष एक दूसरे के सामने आए तो आक्रोश बाहर आ गया। पहले मारपीट हुई, फिर पत्थर चले और फिर बंदूकें, तमंचे निकल आए। देखते ही देखते गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा गांव गूंज उठा। एक के बाद एक करके लोग जमीन पर गिरने लगे तो अफरा तफरी मच गई। अस्पताल तक पहुंचने से पहले ही सागर मौत की नींद सो चुका था। 

गांव में दहशत फैल गई
दोनों ओर से जैसे ही फायरिंग शुरू हुई तो पूरे गांव में अफरा तफरी का माहौल बन गया। लोग घरों में छिप गए। जब तक गोलियां चलती रहीं। लोगों की हिम्मत मौके पर पहुंचने की नहीं हुई। पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया। गोलियों की आवाज बंद होने के बाद लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed