फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A Young man shot dead in Baghpat and crooks robbed the rifle

यूपी: युवक की गोली मारकर हत्या, शोरूम मालिक से रायफल लूटकर बदमाश फरार

Wed, 01 May 2019 01:13 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 01 May 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
A Young man shot dead in Baghpat and crooks robbed the rifle
यूपी पुलिस

यूपी के बागपत शहर में रात करीब दस बजे कुछ लोगों ने बावली रोड स्थित बिजली का सामान बेचने के एक शोरूम में काम करने वाले युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाश शोरूम मालिक की रायफल भी लूटकर ले गए। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी सीएचसी पहुंचे और मामले की जानकारी ली। रात में करीब एक बजे बजे तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र में स्थित पट्टी मीरापुर निवासी विक्रम (32) पुत्र अभिमन्यु बावली रोड पर स्थित बिजली का सामान बेचने के एक शोरूम में काम करता था। देर रात तक विक्रम अपने घर नहीं पहुंचा तो उसकी मां शोरूम में पहुंची तो शोरूम के बाहर ही विक्रम मरा पड़ा मिला। उसके शरीर में कई गोली लगी थी। इसकी सूचना महिला ने घर जाकर दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस के 100 नंबर पर भी सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और युवक को सीएचसी लेकर पहुंची। वहां चिकित्सकों ने जांच कर युवक को मृत घोषित किया। सूचना मिलते ही एसपी, एएसपी और सीओ भी सीएचसी पहुंचे। 
विज्ञापन


युवक के परिजनों ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि शोरूम के मालिक के बेटे ने विक्रम की हत्या की है। कोतवाल ने सूचना देकर शोरूम के मालिक बासौली निवासी बिजेंद्र को भी सीएचसी बुलाया। सूचना मिलते ही बिजेंद्र सीएचसी पहुंचे। उनके आते ही वहां माहौल गर्म हो गया। पुलिस अधिकारियों ने उनसे वार्ता की। सीओ ने बताया कि बिजेंद्र ने बताया कि हम लोग शोरूम में बैठे थे, रात में करीब दस बजे पांच छह लोग आए और शोरूम में घुसने लगे। नौकर विक्रम ने युवकों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने विक्रम को गोली मार दी। गोली चलते ही हम लोग भी घबरा गए। बदमाश हमारी लाइसेंसी रायफल भी लूटकर ले गए। देर रात कोतवाली में किसी ने तहरीर नहीं दी। देर रात तक सीएचसी में लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed