{"_id":"5d4eed498ebc3e6d0b74e3db","slug":"a-young-man-sexual-assault-attacked-on-girl-in-saharanpur-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: घर में घुसकर किशोरी से तमंचे की नोक पर दुष्कर्म, धमकी देकर आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: घर में घुसकर किशोरी से तमंचे की नोक पर दुष्कर्म, धमकी देकर आरोपी फरार
Sun, 11 Aug 2019 12:26 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 11 Aug 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर जनपद में फिर से दुष्कर्म का एक मामला प्रकाश में आया है। यहां बीती रात घर में सो रही किशोरी के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। परिजनों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गया।
विज्ञापन
गंगोह कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 13 वर्षीय किशोरी शुक्रवार रात अपने घर में अकेली सो रही थी। उसके अन्य परिजन मकान की छत पर सो रहे थे। तभी पड़ोस का ही एक युवक बुरी नीयत से उनके घर में घुस गया। तमंचे की नोक पर आतंकित करते हुए युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसी बीच परिजनों में जाग हो गई और उन्होंने शोर मचा दिया। शोर सुनकर पड़ोसी उनके घर की तरफ दौड़ पड़े। पड़ोसियों के आने पर आरोपी युवक ने तमंचा दिखाते हुए सभी को गोली मारने की धमकी दी और फरार हो गया।
विज्ञापन
पीड़िता के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/