फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A prize accused injured in encounter at Muzaffarnagar of Uttar Pradesh

मुठभेड़: पुलिस अफसरों ने 25 हजार के इनामी कुख्यात को मारी गोली, एसआई समेत दो पुलिसकर्मी भी घायल

Mon, 20 Jul 2020 07:31 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 20 Jul 2020 07:31 PM IST
विज्ञापन
A prize accused injured in encounter at Muzaffarnagar of Uttar Pradesh
मुठभेड़ में घायल 25 हजार का इनामी सुक्रमपाल उर्फ भगतपाल - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में सोमवार को नगवा मार्ग पर गांव अटाली के जंगल में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने सुशील मूंछ गैंग के शार्प शूटर और 25 हजार के इनामी सुक्रमपाल उर्फ भगत को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में एसआई और कांस्टेबल भी गोली लगने से घायल हुए हैं। इनामी शूटर के खिलाफ हत्या समेत 30 से अधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


बुढ़ाना कोतवाली पुलिस सोमवार दोपहर बाद नगवा मार्ग पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान गांव अटाली के जंगल में बाइक सवार दो संदिग्ध लोगों को पुलिस ने रोकने की कोशिश की। सीओ बुढ़ाना गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने लगे। एसआई राकेश शर्मा और कांस्टेबल कौशल हाथ में गोलियां लगने से घायल हो गए। सूचना पर भारी फोर्स के साथ अफसर खुद मौके पर पहुंचे और बदमाशों की घेराबंदी की। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैरों में गोलियां लगने से घायल होकर वहीं गिर पड़ा, जबकि दूसरा फरार हो गया। घायल बदमाश की पहचान सुक्रमपाल उर्फ भगत निवासी गांव चंदनहेड़ी थाना छपरौली जनपद बागपत के रूप में हुई है, जिसके बाद से एक पिस्टल-कारतूस और लूट की बाइक बरामद की गई है।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तस्वीरें: ढाई लाख के इनामी बदन सिंह बद्दो की डांस पार्टी, सामने आए पांच चेहरे, आईजी बोले...
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि सुक्रमपाल उर्फ भगत कुख्यात सुशील मूंछ गैंग का शॉर्प शूटर है, जिसके खिलाफ हत्या जैसी संगीन धाराओं में 30 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पूर्व में वह मेेरठ पुलिस की ओर से दो लाख का इनामी रह चुका है। वर्तमान में भी बुढ़ाना कोतवाली से उस पर लूट के एक मामले में 25 हजार रुपये का इनाम था। घायल बदमाश को जिला अस्पताल और दरोगा और सिपाही को सीएचसी में भर्ती किया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed