फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A old man sexual assault attacked on girl in Saharanpur city of Uttar Pradesh

यूपी: 65 वर्षीय व्यक्ति ने किशोरी को नशीला पदार्थ सुंघाकर किया दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Tue, 23 Jul 2019 07:13 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 23 Jul 2019 07:13 PM IST
विज्ञापन
A old man sexual assault attacked on girl in Saharanpur city of Uttar Pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर जनपद के एक गांव में वृद्ध ने 13 वर्षीय किशोरी को नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराते हुए आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


मंगलवार को एक गांव निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि सोमवार की देर शाम उसकी भांजी घर के बाहर खड़ी हुई थी। तभी गांव का ही 65 वर्षीय व्यक्ति वहां पहुंचा और किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ घर ले गया। 
विज्ञापन


आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने किशोरी को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेसुध कर दिया और उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया। बाद में वह किशोरी को उसके घर के बाहर छोड़ गया। परिजनों ने जब उसे बेहोशी की हालत में घर के बाहर पड़े देखा तो वह उसे लेकर चिकित्सक के यहां गए। जहां कुछ देर बाद होश में आने पर उसने अपने साथ हुई घटना के बारे में परिजनों को जानकारी दी। जिसके बाद वह उसे कोतवाली लेकर गए और तहरीर देते हुए पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्र ने बताया कि किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है, जबकि उसके मामा की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई हैं। विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed