फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A old man murdered in lodipur village of Saharanpur

सहारनपुर: वृद्ध की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, पुरानी रंजिश बनी कत्ल की वजह

Sat, 25 Jan 2020 05:01 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 25 Jan 2020 05:01 PM IST
विज्ञापन
A old man murdered in lodipur village of Saharanpur
फाइल फोटो - फोटो : डेमो

सहारनपुर के लोदीपुर गांव में डेढ़ साल पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसियों ने एक 65 वर्षीय वृद्ध की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव लोदीपुर निवासी कर्म सिंह उर्फ मुस्सा (65) का लड़का शीशपाल डेढ़ साल पूर्व प्रेम प्रसंग के चलते अपने पड़ोसी की लड़की के साथ घर से फरार हो गया था, जिससे लड़की के परिजन कर्म सिंह के परिवार से रंजिश रखने लगे थे। शनिवार की दोपहर में घर पर अकेले कर्म सिंह को रंजिश के चलते उसके पड़ोसी के बेटों एवं भतीजों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। कर्म सिंह की हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिजनौर: दो व्यक्तियों की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, इलाके में दहशत
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं घटना की सूचना पर कोतवाली बेहट पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के शव को पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक की भतीजी की तरफ से हत्यारोपी को नामजद करते हुए तहरीर दी गई है। 

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पवन चौधरी ने बताया, कि मृतक की भतीजी की तरफ से हत्यारोपियों के खिलाफ तहरीर मिल गई है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed