{"_id":"5da1e4938ebc3e93c8166c28","slug":"a-man-committed-suicide-by-hanging-himself-in-village-of-muzaffarnagar-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद को कमरे में बंद कर फांसी के फंदे पर लटक गया शख्स, मौत, परिजनों ने बताई ये वजह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खुद को कमरे में बंद कर फांसी के फंदे पर लटक गया शख्स, मौत, परिजनों ने बताई ये वजह
Sat, 12 Oct 2019 08:06 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 12 Oct 2019 08:06 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर शहर के मोहल्ला रामपुरी में एक युवक ने शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया, जिस पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामपुरी निवासी गौरव (30) पुत्र राधेश्याम सोनू पाल के मकान में किराए पर रहता था। गौरव की शादी करीब दस साल पूर्व दिल्ली की पूजा कॉलोनी निवासी पायल से हुई थी। दंपती को लंबे समय तक कोई बच्चा न होने पर गौरव ने छोटे भाई के बच्चे को गोद ले लिया था। करीब ढाई माह से पायल किसी वजह से अपने मायके दिल्ली में ही रह रही थी। शनिवार सुबह करीब छह बजे गौरव ने खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगा ली। सुबह काफी देर तक भी गौरव के कमरे से बाहर न आने पर मकान मालिक ने शक होने पर अंदर झांककर देखा तो वहां उसका शव फांसी के फंदे से लटका हुआ था। मकान मालिक ने तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी, जिस पर एसआई भूपेंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से नीचे उतारा। सूचना पर गौरव के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: आत्महत्या से पहले फेसबुक पर डाला वीडियो, कहा- मैं आज मर रहा हूं, मजबूरी है मेरी
विज्ञापन
एसआई भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि पूछताछ में पीड़ित परिजनों ने गौरव के कुछ समय से मानसिक तनाव में होने की जानकारी देते हुए बताया कि संभवत: इसी वजह से उसने आत्महत्या की हो। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की बात कही तो परिजनों ने कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। इस पर पंचनामा भरकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/