फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar News: A little girl murdered after sexual assault attacked in Muzaffarnagar of Uttar Pradesh

यूपी: पहले सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, फिर गला घोंटकर मार डाला, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 31 Jul 2020 10:43 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 31 Jul 2020 10:43 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar News: A little girl murdered after sexual assault attacked in Muzaffarnagar of Uttar Pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में एक सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


ये है मामला
मंसूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार शाम को पड़ोसी युवक ने एक सात साल की मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। देर रात को पुलिस ने हत्यारोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर मासूम का शव बरामद कर लिया। बालिका के पिता की ओर से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। दोनों पक्ष अनुसूचित जाति के हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सात साल की मासूम बालिका बृहस्पतिवार शाम को गांव के बाहर मंदिर पर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी, तभी पड़ोसी 22 वर्षीय सुनील पुत्र किरण पाल बाइक लेकर वहां पहुंचा। बालिका को घर छोड़ने की बात कह कर उसे बाइक पर बैठा कर ले गया। बालिका के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने शाम को उसकी तलाश शुरू की। बालिका नहीं मिली तो देर रात को मंसूरपुर पुलिस को इस संबंध में सूचना देकर पड़ोसी युवक सुनील पर शक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने मंसूरपुर डिस्टलरी को सील किया, शिकायत पर हुई कार्रवाई


इसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की तो मंदिर पर मौजूद बच्चों ने बताया कि आरोपी सुनील बालिका को बाइक पर बैठा कर ले गया था। पुलिस ने देर रात को आरोपी सुनील को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

वहीं देर रात करीब 1:30 बजे पुलिस ने जंगल से बालिका का शव बरामद कर लिया। आरोपी ने मासूम के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या की है। सीओ खतौली आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि बालिका के पिता की ओर से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed