{"_id":"5c75abd3bdec224df422ec3a","slug":"91551215571-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी फाइनेंस कंपनी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी फाइनेंस कंपनी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी केंद्र
- साइबर क्राइम सेल और ब्रह्मपुरी पुलिस ने की कार्रवाई
- बिजली बंबा बाईपास की एक कॉलोनी से दो आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। साइबर क्राइम सेल और ब्रह्मपुरी पुलिस ने मंगलवार को बिजली बंबा बाईपास स्थित एक कॉलोनी में संयुक्त रूप से छापा मारा। यहां एक फ्लैट में चल रही फिलकॉन बिजनेस सर्विस प्राइवेट लिमिटेड नाम की फर्जी फाइनेंस कंपनी का भंडाफोड़ किया है। मौके से दो आरोपी गिरफ्तार किए गए।
पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों संजय पुत्र मांगेराम निवासी गोविंदपुर शकरपुर महलवाला और कुलदीप पुत्र महकार निवासी बफावत थाना दौराला के पास से सात मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पेन कार्ड, एटीएम कार्ड, चेक बुक, लोन स्वीकृत पत्र, कंपनी की बुकलेट के अलावा एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किए गए।
ऐसे बनाते थे निशाना
साइबर क्राइम सेल प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि ये आरोपी दूसरे राज्यों के लोगों को अपना शिकार बनाते थे। दिल्ली, हरियाणा, बिहार जैसे राज्यों में यह विज्ञापन देते थे। उस पर एक मोबाइल फोन नंबर डालते थे। लोन के इच्छुक लोग इनसे संपर्क करते थे। चार से पांच दिन की प्रक्रिया में यह आवेदक से 30-30 हजार रुपये जमा कराते थे और फिर कंपनी बंद कर देते थे। पहले ऑफिस खोलकर यह इस गोरखधंधे को अंजाम देते थे। लेकिन जब सख्ती बढ़ी तो फ्लैट में छिपकर काम करने लगे।
विज्ञापन
मुख्य आरोपी हुआ फरार
छापामारी के दौरान मुख्य आरोपी सोनू फरार हो गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी संजय का भाई सोनू पूर्व में ऐसी ही कंपनी सिग्नेचर और सिलिकॉन फाइनेंस कंपनी चलाने के आरोप में कोतवाली से जेल जा चुका है।
पता नहीं कितनों को बनाया शिकार
एसपी क्राइम डॉ. बीपी अशोक का कहना है कि इस गिरोह ने कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। कुछ बैंक खाते हाथ लगे हैं, जो काफी कुछ राज खोलने का काम करेंगे। मुख्य आरोपी सोनू की तलाश में दबिश डाली जा रही है।