फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शादी समारोह में चोरी करने वाला गैंग बेनकाब

शादी समारोह में चोरी करने वाला गैंग बेनकाब

Fri, 27 Jul 2018 02:08 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
शादी समारोह में चोरी करने वाला गैंग बेनकाब

विज्ञापन
मेरठ।
शादी समारोह में चोरी और लूट करने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने एक बच्चे और एक युवक को कार समेत पकड़ा था। कार में पुलिस ने जीपीएस सिस्टम लगाया, जिसके बाद गिरोह तक पहुंचा गया। पुलिस ने दंपति समेत एक परिवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि शादी समारोह में यह गैंग बच्चों से वारदात कराता है। हर जनपद में उनका नेटवर्क फैला हुआ है।
एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर बताया कि पकड़े गए आरोपी कुंदन और उसकी पत्नी श्रीदेवी निवासी गुडखेड़ी थाना पचौरी राजगढ़ मध्यप्रदेश हैं। आरोपी दंपति ने 30 जून और 20 जुलाई को कंकरखेड़ा स्थित दो बैंक्लेट हॉल में शादी समारोह से चोरी हुआ सामान बरामद किया है। इसके अलावा भी उन्होंने कई लूट और चोरी की वारदात करना कबूला। यह गैंग मेरठ, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में सक्रिय है। शादी समारोह में अपने नाबालिग बच्चे को भेजते हैं, जो बैग या पर्स चोरी करके लाता है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में लगी है। पुलिस ने दंपति के बच्चों को भी हिरासत में लिया हुआ है।
विज्ञापन


ऐसे हुआ गैंग का पर्दाफाश
20 जुलाई की रात को कंकरखेड़ा स्थित ग्रांड रिसाला बैंक्वेट हॉल की दीवार कूदकर भागते एक बच्चे को लोगों ने पकड़ा था। इस दौरान कार सवार एक युवक पहुंचा और बच्चे को साथ ले जाने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस बच्चे और युवक को थाने ले आई। तभी सूचना मिली कि ग्रांड रिसाला बैंक्वेट हॉल में एक बैग चोरी हो गया। जहां पर मुजफ्फरनगर के जाट कॉलोनी निवासी विजयकांत पुत्र जयदेव बालियान की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। सीसीटीवी कैमरे देखे, जिसमें बच्चे का चेहरा साफ नहीं था। पुलिस ने थाने आकर युवक और बच्चे से पूछताछ की। जिसमें दोनों पिता-पुत्र निकले, लेकिन उनके पास बैग नहीं मिला। पिता-पुत्र थाने में बैठे थे। 24 घंटे बाद एक अधिवक्ता का इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा दीपक शर्मा के सीयूजी नंबर पर कॉल आई। अधिवक्ता ने कहा कि पिता-पुत्र को छोड़ दो, जिसके बदले में वह पुलिस को चोरी हुआ बैग मथुरा में देगा। पुलिस दोनों को मथुरा ले गई और उनको छोड़कर चोरी हुआ बैग लेकर वापस लेकर लौटी। पुलिस ने आरोपी युवक कुंदन की ऑल्टो कार में जीपीएस लगा दिया था। जिससे आरोपी की लोकेशन पुलिस देखती रही। कुंदन उसकी पत्नी श्रीदेवी व तीन बच्चे मेरठ में फिर वारदात करने आ गए। तभी पुलिस ने घेराबंदी कर उनको पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात करने चलता है पूरा परिवार
शादी समारोह में चोरी की वारदात करने के लिए पूरा परिवार चलता था। मंडप के बाहर कार खड़ी कर देते थे। एक या दो बच्चे मंडप में अंदर जाते थे। बैग चोरी कर कार में बैठकर फरार हो जाते थे। परिवार जिला छोड़कर फरार हो जाता था। जिसके चलते यह गिरोह पकड़ना आसान नहीं था। हर जनपद में उनका नेटवर्क फैला है। कई बार आरोपी लूटपाट भी कर लेते हैं। पुलिस ने बताया कि आगरा, मथुरा, गाजियाबाद, अलीगढ़, कानपुर समेत कई जनपदों में इस गिरोह के सदस्य हैं।

संस्कृति मंडप में भी की चोरी
इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा दीपक शर्मा ने बताया है कि 30 जून को कंकरखेड़ा स्थित संस्कृति मंडप में भाकियू नेता चंद्रपाल फौजी के बेटे की शादी समारोह से पांच लाख कैश व चांदी के सिक्के समेत अन्य सामान से भरा बैग चोरी हुआ था। जिसकी रिपोर्ट कंकरखेड़ा थाने में दर्ज है। आरोपी दंपति ने इस बैग को चोरी करना कबूला है। आरोपियों से दो सोने की चेन, मंगलसूत्र, दो कंगन, कान के झुमके बरामद हुए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी राज निवासी मध्यप्रदेश की तलाश जारी है।


मंडपों में लगाए जाएं कैमरे
एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि शादी समारोह में बाहरी लोगों के आने पर लोगों को ध्यान रखने की जरूरत है। मंडप और बैंक्वेट हॉल में सीसीटीवी कैमरे लगाने की हिदायत दी। कहा है कि उनकी मॉनिटरिंग भी लगातार होनी चाहिए। कंकरखेड़ा, परतापुर, लालकुर्ती, सदर बाजार समेत सभी थानेदारोें को निर्देश दिया है कि अपने-अपने क्षेत्रों में मंडप और बैंक्वेट हॉल पर नजर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed