फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   परतापुर में प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या

परतापुर में प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या

Tue, 17 Jul 2018 02:00 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
परतापुर में प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या
मेरठ। परतापुर में रविवार रात विवाहिता ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पंखे पर लटका दिया। परिजनों के शक जताने और गहन पूछताछ के बाद पुलिस ने सोमवार सुबह हत्यारोपी विवाहिता और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एसपी सिटी रणविजय सिंह के अनुसार परतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कंचनपुर घोपला निवासी भीम कुमार (25) पुत्र धनी सिंह की शादी करीब 14 माह पूर्व शिवानी निवासी लिसाड़ी गेट के साथ हुई थी। भीम के घर पर उसके बड़े भाई टिंकू का साला अरुण निवासी मुर्गी फार्म थाना भावनपुर का भी आना-जाना था। इस दौरान शिवानी की नजदीकी अरुण से हो गई थी। इसका पता लगने पर भीम ने कई बार विरोध भी किया था।
विज्ञापन

रविवार को भी अरुण अपनी बहन के घर आया हुआ था। रात करीब तीन बजे भीम अचानक उठा तो उसे कमरे में शिवानी नहीं दिखाई दी। भीम दूसरे कमरे में पहुंचा तो आरोप है कि पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। भीम ने विरोध करने की कोशिश की तो दोनों ने उसे कमरे में खींचकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद गले में फंदा लगाकर शव पंखे पर लटका दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह होते ही शोर मचाया
एसपी सिटी के अनुसार किसी को शक न हो, इसलिए शिवानी से सुबह होते ही शोर मचाना शुरू कर दिया। परिजनों ने भीम का शव फंदे पर लटका देखा तो कोहराम मच गया। कंट्रोल रूम की सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष परतापुर सतेंद्र यादव और सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
तो बदनामी हो जाती
थाने में पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि यदि वह पति को नहीं मरवाती तो बदनाम हो जाती। रात में पति शोर न मचाए इसलिए उसने प्रेमी की तरफ इशारा कर पति के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था। जिसके बाद उसने पति के दोनों हाथ पकड़ लिया और अरुण ने उसका गला घोंट दिया था।
हमें पहले से था शक
परतापुर पुलिस ने भीम के पिता की तहरीर पर पुत्रवधू शिवानी और उसके प्रेमी अरुण के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। भीम की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने बिलखते हुए कहा कि परिजनों के अनुसार उन्हें पहले से शक था, इसलिए उन्होंने पुलिस से इस बारे में बता दिया था। उन्हें नहीं पता था कि रिश्तेदारी में अरुण ऐसी बदनामी भी कराएगा। जो रविवार को छुट्टी की बात कहकर आता था। लेकिन उसने तो पूरे घर को ही बर्बाद कर दिया। वहीं, आरोपी अरुण ने पुलिस को बताया कि उसने भेद खुलने पर भीम को मारा था। पहले भीम ने खुद ही फंदा लगाकर सुसाइड करने की बात कही थी।

अवैध संबंध बने कारण
अवैध संबंधों का भेद खुलने पर महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है। -राजेश कुमार पांडेय, एसएसपी

खास बातें:
प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखने पर मार डाला
हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव पंखे पर लटकाया
गहन पूछताछ के बाद खुला मामला, दोनों आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed