{"_id":"5a148e414f1c1b72548be9fd","slug":"91511296577-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह में मारपीट, पंचायत में फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी समारोह में मारपीट, पंचायत में फायरिंग
Updated Wed, 22 Nov 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। नूरनगर स्थित एक शादी मंडप में मंगलवार शाम बच्चों के विवाद में दो पक्षों के लोगों में मारपीट हो गई। किसी तरह मामला निपटा तो दो घंटे बाद पंचायत बैठ गई। आरोप है कि पंचायत में एक दर्जन युवकों ने धमकी देेते फायरिंग की और घर में घुसकर लूटपाट की। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया था।
लिसाड़ी गेट के नूरनगर रोड़ पर देर शाम एक शादी के कार्यक्रम में बच्चों में मारपीट हो गई। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे को धमकी देते हुए चले गए। रात करीब आठ बजे नूरनगर में एक धार्मिक स्थल के पास दोनों पक्षों की पंचायत हुई। जिसमें आरोपी पक्ष ने हवाई फायरिंग कर धमकी दे दी। आरोपी युवकों ने नावेद के घर पर हमला बोल दिया। नावेद की मां नूरजहां, चाची नूरनिशां व नावेद घायल हो गए। नावेद पक्ष ने तीन आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।