{"_id":"5a1346194f1c1b59678bd1ab","slug":"91511212569-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब को लेकर होटलों में छापेमारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब को लेकर होटलों में छापेमारी
Updated Tue, 21 Nov 2017 02:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। निकाय चुनाव से पहले एसएसपी के निर्देश पर सोमवार रात शहर के होटलों में शराब की बरामदगी को लेकर अभियान चलाया गया।
सदर बाजार इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल ने होटल शेरे पंजाब में छापा मारते हुए दो पेटी शराब बरामद की। आबूलेन, बेगमपुल पर भी कई होटलों में छापेमारी कर आईडी चेक की। भैसाली के सामने एक होटल के पास शराब पी रहे दो युवकों को थाने भेज दिया। एसओ मेडिकल बृजेश कुमार ने गढ़ रोड स्थित होटलों में दबिश देकर एक पेटी शराब के साथ तीन युवकों को थाने भेजा। एसओ देहलीगेट विजय गुप्ता ने घंटाघर स्थित एक होटल में तीन युवकों को शराब का सेवन करते हुए गिरफ्तार किया। सेंट्रल मार्केट में भी पुलिस ने होटलों में छापेमारी की। अवैध शराब की बिक्री को रोकने के लिए मुख्य चौराहों पर बैरियर लगाकर आधी रात के बाद वाहनों की चेकिंग भी की गई।