{"_id":"598244f24f1c1b1a788b4585","slug":"91501709554-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस एलईडी चोर ने चोरी किया रमन के घर का सुख चैन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इस एलईडी चोर ने चोरी किया रमन के घर का सुख चैन
Updated Thu, 03 Aug 2017 03:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। होटलों में चोरी कर रहे युवक की हरकत से मेरठ के रमन गुप्ता का परिवार भारी मुश्किल में फंस गया है। दरअसल ये चोर शहर और होटल बदल बदल कर एलईडी और कीमती सामान चोरी कर लेता है। रमन का वोटर आईडी कार्ड उसके हाथ लग गया है। होटल में आईडी के रूप में वह यही कार्ड जमा कराता है। बस इसके बाद चोरी कहीं भी हो, पुलिस रमन गुप्ता को तलाश करती हुई मेरठ पहुंच जाती है।
रामपुर के ओपल होटल से चार एलईडी चोरी करने वाला मेरठ निवासी रमन गुप्ता नहीं बल्कि वही चोर है। लगातार चोरी की घटनाओं से रमन गुप्ता और उसका परिवार तंग है और कई राज्यों की पुलिस यहां आकर उनसे पूछताछ कर चुकी है। हालांकि यहां आकर इस परिवार से बात करते ही यह बात स्पष्ट हो जाती है कि रमन की फर्जी आईडी लगाकर चोरियां की जा रही हैं।
गत दिवस रामपुर के ओपल होटल में एक व्यक्ति ने चार कमरे बुक कराए। उसने होटल में आईडी रमन गुप्ता निवासी शिवलोकपुरी मेरठ की जमा कराई। रात को चारों कमरों में लगी एलईडी चोरी कर यह व्यक्ति फरार हो गया। सूचना पर रामपुर पुलिस इस पते पर पहुंची तो रमन गुप्ता यहीं मिले। उन्हें देखते ही होटल मालिक ने भी कहा कि जिस व्यक्ति ने आईडी जमा कराई यह वह नहीं है। पुलिस को यहां जो जानकारी मिली वह चौंकाने वाली है। दरअसल, वर्ष 2015 से ही कोई व्यक्ति रमन गुप्ता की फर्जी आईडी लगाकर इसी तरह से चोरी कर रहा है। रमन की पत्नी मीनाक्षी गुप्ता के मुताबिक हिमाचल प्रदेश, हरियाणा आदि राज्यों में भी यह चोर इसी तरह की घटनाएं कर चुका है और वहां की पुलिस भी यहां आकर जांच कर रमन को क्लीन चिट दे चुकी है। दरअसल, वर्ष 2015 में रमन का वोटर आईडी कार्ड चोरी हुआ था। इस परिवार के लोगों का कहना है कि पुलिस उस चोर को पकड़े। उसकी वजह से नाक में दम हो गया है। वह कभी भी किसी भी राज्य में घटना करता है। होटल में वोटर आईडी कार्ड रमन का लगाता है। यह पुराना होने के कारण उस पर लगे फोटो से स्पष्ट पहचान नहीं हो पाती है। घटना के बाद पुलिस उनके यहां आ जाती है। हालांकि चोर की सूरत होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है और पुलिस उसे शिद्दत से ढूंढ रही है।
विज्ञापन
खास बात
- मेरठ निवासी रमन गुप्ता की फर्जी आईडी से लगातार होटलों में चोरी कर रहा यह चोर
- विभिन्न राज्यों की पुलिस को सफाई देते देते परेशान हो चुके हैं रमन गुप्ता और उनका परिवार