फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   छात्रा को स्कूटी से गिराया, घर से खींचकर सरेआम पीटा

छात्रा को स्कूटी से गिराया, घर से खींचकर सरेआम पीटा

Wed, 02 Aug 2017 01:38 AM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
छात्रा को स्कूटी से गिराया, घर से खींचकर सरेआम पीटा
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र में मंगलवार सरेशाम दो मनचलों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दे डाला। ट्यूशन से लौट रही एक छात्रा को उसके घर के बाहर ही स्कूटी में साइड मारकर गिरा दिया। छात्रा जान बचाने के लिए घर में भागी तो उसे बाहर खींचकर सरेआम पीटा गया। छात्रा के परिजनों और भाजपाइयों ने कार्रवाई की मांग को लेकर एसओ नौचंदी का घेराव कर हंगामा किया।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी एक व्यापारी की पुत्री एक इंटर कॉलेज में पढ़ती है। शाम को वह ट्यूशन के बाद स्कूटी से घर लौट रही थी तो गली के मोड़ पर बाइक सवार दो मनचलों ने स्कूटी में टक्कर मारकर उसे गिरा दिया। छात्रा मनचलों को पहचानकर शोर मचाते हुए घर में घुसी तो दोनों मनचले दुस्साहस दिखाते हुए घर में घुस आए। एक आरोपी ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ करते हुए उसे चांटा मार दिया। उसके बाद भी छात्रा को घर से बाहर खींच लिया।
विज्ञापन

गली में ही उसकी बुरी तरह से पिटाई की और जबरन खींचकर ले जाने लगा। शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग दौड़े तो दोनों आरोपी भाग निकले। क्षेत्रीय भाजपा नेताओं ने इसकी सूचना सांसद राजेंद्र अग्रवाल को फोन पर दी। जिसके बाद एसओ नौचंदी अर्जुन सिंह मौके पर पहुंचे। बाद में परिजनों और भाजपाइयों ने नौचंदी थाने पहुंचकर हंगामा कर दिया। छात्रा ने बताया कि आरोपी युवक एक सप्ताह से उसे परेशान कर रहे थे। आरोपियों ने जबरन पर्ची पर मोबाइल नंबर दिया था। विरोध करने पर अपहरण करने की धमकी दी। एसओ नौचंदी ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपी अभि कुमार निवासी बेगमबाग के घर दबिश दी गई। लेकिन वह हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात
- नौचंदी थाना क्षेत्र में दो मनचलों ने की दुस्साहसिक वारदात
- एक सप्ताह से कर रहे थे परेशान, भाजपाइयों ने एसओ नौचंदी को घेरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed