{"_id":"5953f7644f1c1b42598b45d8","slug":"91498675044-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ का विरोध करने पर उस्तरा से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ का विरोध करने पर उस्तरा से हमला
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ के विरोध पर महिला के भाई पर हमला
मेरठ (ब्यूरो)। लिसाड़ीगेट क्षेत्र के अहमदनगर में बुधवार शाम को एक मनचले ने महिला से छेड़छाड़ कर दी। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट कर उसके कपड़े फाड़ दिए। शोर सुनकर पीड़िता का भाई भी मौके पर पहुंच गया। मनचले ने महिला के भाई पर उस्तरे से हमला कर दिया।
अहमदनगर निवासी महिला का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला तारिक उसे कई दिन से परेशान कर रहा था। बुधवार शाम करीब सात बजे वह दुकान से सामान खरीदकर घर जा रही थी। इस दौरान वह अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर युवक ने मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए। इस बीच महिला का भाई वहां पहुंच गया। उसके बाद महिला के भाई पर उस्तरे से वार कर हमला बोल दिया। महिला के भाई के पेट और हाथ में कई जगह उस्तरा लगा है। रात में पीड़ित पक्ष के लोग थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। एसओ लिसाड़ीगेट का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।