फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पीएनबी चोरी मामले में पुलिस ने झोंकी पूरी ताकत-Cordination

पीएनबी चोरी मामले में पुलिस ने झोंकी पूरी ताकत-Cordination

Fri, 16 Jun 2017 05:19 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 05:19 PM IST
विज्ञापन
पीएनबी चोरी मामले में पुलिस ने झोंकी पूरी ताकत-Cordination
पुलिस ने झोंकी पूरी ताकत, 60 से अधिक हिरासत में
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक की कपड़ा मिल शाखा में लॉकरों को तोड़कर की गई करोड़ों की चोरी के मामले में पुलिस ने पूरी ताकत झोंक दी है। 27 दिन की सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद 60 से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

वहीं, पुलिस को शक है कि चोर घटना को अंजाम देकर मेरठ, मुजफ्फरनगर, हापुड़ या बुलंदशहर में जाकर छिपे हो सकते हैं। ऐसे में वहां की पुलिस से भी संपर्क साधकर चोरों की तलाश की जा रही है। उधर, बृहस्पतिवार को एसएसपी ने कोतवाली में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर जल्द से जल्द चोरों को दबोचने की प्लानिंग की।
विज्ञापन


एसएसपी हरिनारायण सिंह दोपहर करीब तीन बजे कोतवाली पहुंचे। उन्होंने एसपी देहात अरविंद कुमार मौर्य, सीओ देवेंद्र मिश्रा और कोतवाली प्रभारी ध्रुव भूषण दूबे आदि अधिकारियों के साथ घटना को लेकर अब तक हुई कार्रवाई की समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी की। एसएसपी ने बताया कि सीसीटीवी की मदद से हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ जारी है। कोतवाली में लोगों की भीड़ न हो जाए इस भय से उनको निकट के थाने में रखकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस द्वारा उठाए गए संदिग्ध लोगों के परिजन भी पुलिस पर निर्दोष लोगों को उठाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुलिस रात घर सोते में उनका बेटा उठा लिया तो किसी का आरोप है कि उनका बेटा ड्यूटी गया था पुलिस ने उसे वहां से हिरासत में लिया है। उधर, एसपी देहात पिछले तीन दिन से कोतवाली में डेरा डाल पल-पल की जानकारी ले रहे हैं।

बुधवार देर शाम यूपी एसटीएफ और क्राइम ब्रांच की टीमों ने बैंक पहुंचकर अधिकारियों और सुरक्षा गार्ड्स से पूछताछ की। उन्होंने बैंक के लॉकर रूम और बैंक के पीछे के फैक्ट्री के हिस्से का बारीकी से निरीक्षण किया।


सीओ देवेंद्र मिश्रा ने बताया कि बैंक में वर्तमान और पूर्व में कार्यरत सुरक्षा गार्डों का रिकार्ड खंगाला जा रहा है। उनके मोबाइल ट्रेस किए जा रहे हैं। चोरी का सामान खरीदने वाले सुनार भी पुलिस की रडार पर है। सादी वर्दी में पुलिस उनके ठिकानों पर निगरानी बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed