{"_id":"5c6db7d8bdec2213dd6dc22b","slug":"81550694360-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉयलेट में स्कूल की टाई से लटका मिला छात्र का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टॉयलेट में स्कूल की टाई से लटका मिला छात्र का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टॉयलेट में टाई से लटका मिला छात्र का शव
- परीक्षितगढ़ के रहदरा गांव से चार दिन पूर्व हुआ था लापता
- एसपी देहात अविनाश पांडेय पहुंचे मौके पर, ली जानकारी
मेरठ। परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के रहदरा गांव से चार दिन पूर्व लापता छात्र का शव बुधवार को पड़ोस के घेर में बने टॉयलेट में टाई से लटका मिला। सूचना पर एसपी देहात अविनाश पांडेय मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
ग्राम रहदरा निवासी जयवीर सिंह का बेटा कार्तिक (13) नगर के एक स्कूल में कक्षा आठ का छात्र था। चार दिन पूर्व वह स्कूल के लिए निकला था, लेकिन शाम को घर नहीं लौटा। अगली सुबह परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी। तभी से उसकी तलाश चल रही थी। बुधवार को गांव निवासी पंकज, जयवीर सिंह के पड़ोस में बने अपने ताऊ के बंद पड़े घेर में टॉयलेट करने पहुंचा। उसने टॉयलेट का दरवाजा खोला तो कार्तिक का शव स्कूल की टाई से लटका था। उसने शोर मचाया तो कार्तिक के परिजन भी वहां आ गए। लापता बालक की हत्या की सूचना पाकर एसपी देहात अविनाश पांडेय और सीओ सदर देहात चक्रपाणी त्रिपाठी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मामले की जानकारी ली।
हंसमुख स्वभाव का था कार्तिक
ग्रामीणों ने बताया कि कार्तिक हंसमुख स्वभाव का बालक था। घर का इकलौता बेटा होने के कारण परिजन भी उसे बहुत चाहते थे। बेटे की मौत से कार्तिक की मां अंजू और पिता जयवीर सिंह का बुरा हाल है। देर रात तक उनके घर ग्रामीणों का जमावड़ा लगा रहा।