फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ओपी शास्त्री को सांसद सत्यपाल सिंह की शिकायत पर वर्ष 2017 में हिंदी सलाहकार पद से हटा दिया गया था,

ओपी शास्त्री को सांसद सत्यपाल सिंह की शिकायत पर वर्ष 2017 में हिंदी सलाहकार पद से हटा दिया गया था,

Fri, 01 Feb 2019 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
ओपी शास्त्री को सांसद सत्यपाल सिंह की शिकायत पर वर्ष 2017 में हिंदी सलाहकार पद से हटा दिया गया था,
पुलिस का कहना, सांसद की शिकायत पर हटा दिया था पद से
विज्ञापन

अधिवक्ता संजीव त्यागी की तहरीर पर दर्ज हुआ केस
सरधना/मेरठ। कभी लग्जरी गाड़ी तो कभी स्कॉर्पियो में घूमकर स्वयं को हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य का रौब गालिब कर घूमने वाले ओपी शास्त्री के खिलाफ बृहस्पतिवार को संगीन धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने जांच में ओपी शास्त्री का मानव संसाधन विकास मंत्रालय हिंदी सलाहकार समिति का विजिटिंग कार्ड फर्जी पाया। जिसमें फर्जी दस्तावेज व लैटर हेड तैयार किया गया।
मुकदमा दर्ज कराने वाले अधिवक्ता संजीव त्यागी ने बताया कि मूल रूप से भामौरी निवासी ओपी शास्त्री पुत्र भागमल शर्मा हाल निवासी चमरावल रोड बागपत ने 30 जनवरी की शाम उनके चेंबर चैंबर पर आकर पद का रौब गालिब किया तथा उनसे पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। उन्होंने धमकी दी कि यदि रुपये नहीं दिए तो खरीदी गई जमीन पर सभासदों को उकसाकर बैठा दूंगा। वहीं, झूठा मुकदमा दर्ज कराने की भी धमकी दी। एसओ सरधना धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि संजीव त्यागी की तहरीर पर ओपी शास्त्री के खिलाफ कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

एसओ के अनुसार बुधवार को हुए घटनाक्रम के बाद जांच में सामने आया कि ओपी शास्त्री को वर्ष 2017 में सांसद सत्यपाल सिंह की शिकायत पर हटा दिया गया था। वर्तमान में ओपी शास्त्री इस पद पर नहीं है। फर्जी विजिटिंग कार्ड से लोगों पर रोब गालिब करने का मामला भी जांच में सामने आया। उधर ओपी शास्त्री से उनका पक्ष जानने के लिए उनके विजिटिंग कार्ड पर छपे दोनो मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनके दोनो मोबाइल स्विच ऑफ मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed