{"_id":"5b43cc5d4f1c1bc0248b5706","slug":"81531169885-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेस बुक से हुए प्यार ने पहुंचाया थाने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेस बुक से हुए प्यार ने पहुंचाया थाने
Updated Tue, 10 Jul 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
स्कूल बंक कर मूवी देखने पहुंचे, धरे गए
मेरठ। संजय वन से सोमवार को एक प्रेमी युगल को परतापुर पुलिस थाने ले गई। बाद में दोनों को चेतावनी देते हुए उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार इनमें किशोरी 11वीं तो किशोर 12वीं का छात्र है। दोनों मोदीनगर निवासी हैं और स्कूल बंक कर मेरठ शहर के मॉल में मूवी देखने पहुंचे थे। इससे पहले वे संजय वन में टहल रहे थे। छात्रा को स्कूल ड्रेस में देखकर किसी ने इसकी सूचना परतापुर पुलिस को दे दी थी। पूछताछ में किशोर ने बताया कि एक माह पहले ही उनकी फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। पहली बार सोमवार को ही मिले थे। दोनों ने मेरठ फिल्म देखने का प्लान बनाया और ऑटो से मेरठ आ गए। इससे पहले संजय वन में घूमने लगे। इसके बाद फिल्म देखने का प्लान था लेकिन इससे पहले ही पुलिस उन्हें ले गई। वहीं, थाने पहुंचे छात्रा के परिजनों का कहना था कि उनकी बेटी के पास तो मोबाइल फोन ही नहीं है। वो शायद स्कूल में कंप्यूटर क्लास के वक्त या साइबर कैफे से फेसबुक चलाती होगी।