फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नौकरी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, वीडियो बनाई

नौकरी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, वीडियो बनाई

Fri, 23 Mar 2018 01:52 AM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
नौकरी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, वीडियो बनाई
नौकरी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म
विज्ञापन

मेरठ। सरधना क्षेत्र निवासी एक महिला ने नौकरी का झांसा देकर पड़ोसी युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता बृहस्पतिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची। महिला ने कहा कि तीन माह पहले पड़ोसी युवक ने उसे नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया था। जिसके बाद युवक महिला को दिल्ली के एक होटल में ले गया। आरोप है कि युवक ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो भी बना ली। पीड़िता का आरोप है कि उसे दो दिन बाद होश आया तो उसे इसकी जानकारी हुई। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने वीडियो नेट पर डालने की धमकी दी। आरोप है कि तीन माह से आरोपी उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। पीड़िता ने सरधना थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। महिला ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर कहा कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वह जान दे देगी। एसपी देहात राजेश कुमार ने एसओ सरधना को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed