{"_id":"5a9b0d534f1c1b78028b760f","slug":"81520110931-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली रोड से चोरी बस लोहियानगर से बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली रोड से चोरी बस लोहियानगर से बरामद
Updated Sun, 04 Mar 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली रोड से चोरी बस लोहियानगर से बरामद
मेरठ। गाजियाबाद के जस्सीपुरा निवासी मोहम्मद निसाद की प्राइवेट बस है। निसाद ने बताया कि शुक्रवार को बस दिल्ली रोड पर केसरगंज मंडी के पास खड़ी थी। इस बीच चोरों ने बस को चोरी कर लिया। पीड़ित ने घटना की तहरीर देहलीगेट थाने में दी। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि बस सोतीगंज में पहुंची थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने रात में हापुड़ रोड पर भी छानबीन की। एसओ देहलीगेट विजय गुप्ता ने बताया कि शनिवार सुबह पुलिस को पता चला कि बस लोहियानगर में खड़ी है। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की तो दो युवक फरार हो गए। एसओ ने बताया कि बस बरामद कर ली है, जल्द ही चोरों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।