फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   फैजान हत्याकांड़ में पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग, जल्द होगा खुलासा

फैजान हत्याकांड़ में पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग, जल्द होगा खुलासा

Wed, 23 Aug 2017 09:07 PM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 09:07 PM IST
विज्ञापन
फैजान हत्याकांड़ में पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग, जल्द होगा खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कंकरखेड़ा (मेरठ)।
फैजान हत्याकांड में तीसरे दिन भी पुलिस हत्यारोपियों का सुराग नहीं लगा सकी है। वहीं पुलिस दावा कर रही है कि हत्याकांड में कुछ अहम सुराग मिले हैं, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया जाएगा। वहीं तांत्रिक क्रिया में फैजान की हत्या होने की आशंका जताई जा रही है।
पाबलीखास गांव निवासी जरीफ पुत्र बाबू का 12 वर्षीय बेटा फैजान रविवार को लापता हो गया था। सोमवार को उसका क्षत-विक्षत शव घर से 100 मीटर की दूरी पर एक खंडहर से बरामद हुआ था। किसी ने उसका अपहरण कर हत्या की थी। पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच और सर्विलांस की टीमें हत्या का खुलासा करने के लिए लगाई गई हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी परिवार के करीबी और गांव के हैं। बुधवार को ग्रामीणों ने पुलिस से मामले के खुलासे की जानकारी ली। इस पर क्राइम ब्रांच ने आश्वासन दिया कि कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द केस का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

कमर पर लिखा था मुक्ति
फैजान के परिजनों ने पुलिस को बताया कि फैजान के शव को दफनाने से पहले जब स्नान कराया गया तो उसकी कमर पर बड़े अक्षरों में मुक्ति शब्द लिखा हुआ मिला था। कान, गर्दन और कमर पर दांतों से काटने के निशान भी थे। शब्द लिख होने से फैजान की हत्या किसी तांत्रिक क्रिया में होने की आशंका गहरा गई है। वहीं सीओ दौराला वीपी सिंह का कहना है कि प्रारंभिक जांच से इस बिंदु को भी शामिल किया हुआ है पर अभी ऐसा कुछ कहना जल्दबाजी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैजान पर पैसे कहां से आए
फैजान को ग्रामीणों ने गांव की एक परचून पर चीज खाते हुए देखा था। परिजनों का कहना है कि उस दिन फैजान ने घर में किसी से पैसे ही नहीं मांगे। अब सवाल यह है कि उस पर पैसे कहां से आ गए।

खास बातें
- फैजान हत्याकांड़ में पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग, जल्द होगा खुलासा
- शव दफनाने से पहले स्नान के दौरान परिजनों ने लिखा देखा, दांतों के भी थे निशान
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed