{"_id":"5984e5804f1c1b5e568b463e","slug":"81501881728-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैसाली अड्डे पर पर्स छीना तो लुटेरों के पीछे दौड़ी मां-बेटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भैसाली अड्डे पर पर्स छीना तो लुटेरों के पीछे दौड़ी मां-बेटी
Updated Sat, 05 Aug 2017 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ।
आबूलेन पर शुक्रवार रात करीब दस बजे स्कूटी सवार मां-बेटी से बाइक सवार बदमाशों ने पर्स छीन लिया। मां-बेटी ने शोर मचाया और बदमाशों के पीछे अपनी स्कूटी दौड़ा दी। कई लोग भी अपनी बाइक से उनका पीछा करने लगे। बदमाशों ने खुद को घिरा देखा तो तीन किमी के बाद वह बाइक छोड़कर फरार हो गए।
कंकरखेड़ा के श्रद्धापुरी निवासी अंशिका पुत्री लख्मीचंद गुड़गांव में एक कंपनी में जॉब करती है। अंशिका शुक्रवार रात गुड़गांव से रोडवेज बस से भैसाली बस अड्डे उतरी। जहां से उसे लेने के लिए उसकी मां स्कूटी से पहुंची। मां-बेटी स्कूटी से घर लौट रही थीं। अंशिका स्कूटी चला रही थी। आबूलेन फव्वारा चौक के पास पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला से पर्स छीन लिया।
महिला ने शोर मचाया तो अंशिका ने बदमाशों के पीछे स्कूटी दौड़ा दी। मां बेटी चिल्लाती रही कि लुटेरों को पकड़ो। इसको सुनकर दर्जनों लोगों ने भी बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया। वह बदमाशों के पीछे भूसा मंडी पुलिस चौकी तक पहुंच गए। बदमाश एक गली में घुसे तो लोग भी पीछे-पीछे पहुंच गए। जहां बदमाश अपनी बाइक छोड़कर वहां से भाग गए।
विज्ञापन
लोगों ने किया हंगामा
लोगों ने आबूलेन पर भरे बाजार मां बेटी से लूट होने पर हंगामा करना शुरू कर दिया। लोगों ने बताया कि बदमाश आबूलेन से भूसा मंडी तक पहुंच गए। कई लोगों ने पुलिस को फोन भी किया, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। हंगामे की सूचना पर सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस बदमाशों की बाइक थाने ले गई। इंस्पेक्टर सदर बाजार का कहना है कि मां बेटी ने शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही हैं। अंशिका ने बताया कि उनके परिवार में भी पुलिस वाले हैं।
खास बात
आबूलेन पर बाइक सवार दो बदमाशों ने की वारदात, घेराबंदी होती देख बाइक छोड़ भागे