फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   भरतू नाई के नाम से रंगदारी मांगने वाले दोनों युवक गिरफ्तार

भरतू नाई के नाम से रंगदारी मांगने वाले दोनों युवक गिरफ्तार

Sat, 23 Mar 2019 02:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
भरतू नाई के नाम से रंगदारी मांगने वाले दोनों युवक गिरफ्तार
भरतू नाई के नाम से रंगदारी मांगने वाले गिरफ्तार
विज्ञापन

नया ट्रैक्टर खरीदने के लिए दोनों दोस्तों ने बनाया था प्लान,
आरोपी बोले- भरतू नाई नाम से खौफ खाते हैं रोहटा के व्यापारी
एक साल पहले हाथरस के युवक के खोए मोबाइल से मांगी थी रंगदारी
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
पचास हजार के इनामी रहे कुख्यात भरतू नाई के नाम से दो व्यापारियों से पांच पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। भरतू नाई के गांव के ही दो युवकों ने एक साल पहले खोए हुए मोबाइल फोन से रंगदारी मांगी। रंगदारी न देने पर दोनों व्यापारियों को हत्या की धमकी भी दी थी। मोबाइल की सीडीआर के आधार पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस लाइन में एसएसपी नितिन तिवारी ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 15 मार्च को रोहटा के खाद व्यापारी सुमित गोयल को फोन कर पांच लाख की रंगदारी मांगी गई थी। बाद में चिट्ठी भी भेजी गई। आरोपी ने फोन पर बताया कि वह जेल से भरतू नाई बोल रहा है। पीड़ित व्यापारी ने रोहटा थाने में इसका मुकदमा दर्ज कराया। दो दिन बाद खाद व्यापारी हर्ष गोयल निवासी ख्वाजपुर मजरा से भी फोन पर पांच लाख की रंगदारी मांगी गई। दोनों व्यापारियों की सुरक्षा में एक एक सिपाही दिया गया। खुलासे के लिए सर्विलांस टीम और एसओ रोहटा को लगाया गया। सीओ सरधना पंकज सिंह और एसओ रोहटा धनवीर यादव ने साइबर सेल टीम के साथ दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये आरोपी मोनू पुत्र सुभाष और आकाश पुत्र सुंदरपाल निवासी रोहटा हैं। दोनों के पास से दो तमंचे, रंगदारी मांगने में प्रयुक्त सिम और पांच कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

भरतू नाई का है बड़ा खौफ
गिरफ्तार मोनू दसवीं पास है, जबकि आकाश आठवीं पास है। दोनों ही भरतू नाई के पड़ोसी हैं। मोनू ने बताया कि कई माह पहले आकाश ने कहा कि उसे ट्रैक्टर लेना है। उसके बाद भरतू नाई के नाम से रंगदारी मांगने की प्लानिंग की। भरतू पूर्वांचल की जेल में बंद है। उस पर 50 हजार का इनाम भी रहा है। व्यापारियों में आज भी उसका खौफ है। रंगदारी मांगने के लिए दोनों जंगल में जाकर कॉल करते थे। दोनों ने बताया कि यदि पैसा मिल जाता तो ट्रैक्टर खरीदने के साथ अन्य खर्चा भी करते।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथरस के विशाल का खोया था मोबाइल
एसओ रोहटा ने बताया कि हाथरस निवासी विशाल पुत्र शिवचरण का एक साल पहले मेरठ में मोबाइल खो गया था। यह मोबाइल आकाश को मिला था। पीड़ित ने अपना सिम बंद नहीं कराया था। विशाल ने उसी सिम से कॉल की थी। कुछ दिन पहले सिम को दूसरे फोन में डाल लिया था। विशाल ने उससे मोनू के मोबाइल पर मिस्ड काल की थी। यहीं से दोनों फंसते चले गए। दोनों नंबरों की लोकेशन एक साथ आती थी। रंगदारी के बाद फोन बंद कर लेते थे। पुलिस ने आईडी के आधार पर विशाल का पता निकाला तो उसने बताया कि उसका फोन खो गया था, लेकिन सिम को बंद नहीं कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed