फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सोतीगंज में कटती मिली स्कार्पियो, दो गिरफ्तार

सोतीगंज में कटती मिली स्कार्पियो, दो गिरफ्तार

Tue, 22 May 2018 02:36 AM IST
Updated Tue, 22 May 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
सोतीगंज में कटती मिली स्कार्पियो, दो गिरफ्तार
सोतीगंज में कटती मिली स्कॉर्पियो, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ। सोतीगंज में लूट व चोरी के वाहन कटने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा है। पुलिस से सेटिंग कर वाहन काटे जा रहे हैं। सोमवार को क्राइम ब्रांच की टीम ने सोतीगंज में छापा मारा तो यहां स्कॉर्पियो कटती मिली। पुलिस ने दो कबाड़ी गिरफ्तार कर लिए।
एएसपी कैंट सतपाल सिंह के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर सोतीगंज में क्राइम ब्र्रांच के प्रभारी जयवीर सिंह ने टीम के साथ छापा मारा। जहां सोनीपत के नंबर की एक स्कॉर्पियो कटती मिली। पुलिस ने स्कार्पियो को कब्जे में लेकर दो कबाड़ियों को गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी लगते ही सोतीगंज के कबाड़ियों की भीड़ लगने लगी। हंगामे की सूचना पर सदर बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

कबाड़ियों का दावा है कि गाड़ी चोरी की नहीं है। यह एक हादसे में क्षतिग्रस्त हुई थी। उसके पार्ट्स लेने के लिए दो लोग गाड़ी लेकर आए थे। गाड़ी मालिक के बारे में पूछने पर कबाड़ियों ने चुप्पी साध ली। पुलिस दोनों कबाड़ियों को थाने ले आई। इंस्पेक्टर सदर बाजार प्रशांत कपिल का कहना है कि कबाड़ियों ने गाड़ी मालिक को हरियाणा के सोनीपत से बुलाया है। पुलिस जांच में स्पष्ट होगा कि गाड़ी चोरी की है या हादसे में क्षतिग्रस्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

देहात तक फैला नेटवर्क
सोतीगंज के कबाड़ियों का नेटवर्क देहात तक फैला है। भावनपुर, मवाना और परीक्षितगढ़ में आरोपियों ने कई गोदाम किराये पर ले रखे हैं। जहां पर चोरी और लूट के वाहन काटे जाते है। एक सप्ताह पहले पुलिस ने ऐसे गैंग का पर्दाफाश भी किया था। लेकिन कई कबाड़ी पुलिस से साठगांठ कर सोतीगंज में वाहन काट रहे हैं।

पुलिस की भूमिका पर सवाल
सोतीगंज में सरेआम स्कॉर्पियो काटी जा रही थी और थाना पुलिस को भनक तक नहीं थी। जिस पर एएसपी ने सोतीगंज चौकी इंचार्ज मनोज शर्मा से जवाब तलब करने की बात कही। एएसपी ने कहा कि सोतीगंज में किसी भी सूरत में वाहन नहीं कटने दिए जाएंगे।


खास बातें:
सोनीपत से चोरी होना बताई गाड़ी, क्राइम ब्रांच ने की छापामारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed