फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   लूट के बाद डिग्री कालेज के चौकीदार की हत्या, महिला घायल

लूट के बाद डिग्री कालेज के चौकीदार की हत्या, महिला घायल

Fri, 16 Mar 2018 01:52 AM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
लूट के बाद डिग्री कालेज के चौकीदार की हत्या, महिला घायल
लूट के बाद चौकीदार की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

कंकरखेड़ा। नेशनल हाइवे स्थित किसान महिला डिग्री कालेज में बुधवार रात हथियारों से लैस चार बदमाशों ने धावा बोल दिया। यहां रह रहे चौकीदार और उसके परिजनों से बदमाशों ने लूटपाट की। चौकीदार और उसकी पुत्रवधू ने विरोध किया तो बदमाश उनको गोली मारकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चौकीदार और महिला को हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान चौकीदार की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया।
पुलिस के अनुसार राम किशन (57) पुत्र अतर सिंह मूल रुप से सरुरपुर क्षेत्र के गांव दुर्जनपुर का निवासी था। बीते 15 सालों से वह दायमपुर गांव के पास किसान महिला डिग्री कालेज में चौकीदारी कर रहा था। पत्नी व बच्चों के साथ वह कालेज में ही रहता था। बुधवार को सब लोग छत पर सोए थे। इसी दौरान हथियारों से लैस नकाबपोश चार बदमाश कालेज में घुस आए। उन्होंने सभी को गन प्वाइंट पर लेकर लूटपाट शुरू दी। परिजनों के अनुसार बदमाशों ने 10 हजार रुपये नकद, मोबाइल व महिलाओं से सोने-चांदी के करीब डेढ़ लाख कीमत के जेवरात लूट लिए।
विज्ञापन

रामकिशन ने लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर गोलियां बरसा दीं। एक गोली सीने व दूसरी पेट में लगी। वहीं उसे बचाने आई पुत्रवधु मंजू भी पैर में गोली लगने से घायल हो गई। वारदात के बाद बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए। सूचना पर सीओ दौराला पंकज कुमार व इंस्पेक्टर दीपक शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को अस्पताल भिजवाया। जहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार तड़के चौकीदार की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार परिजन लूटपाट के बाद हत्या की बात कर रहे हैं, लेकिन वारदात के पीछे दायमपुर चौराहे पर गन्ने के रस का मिनी कोल्हू लगाने का विवाद सामने आ रहा है। इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक के बेटे अमित की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दायमपुर के दो युवकों से हुआ था विवाद
पुलिस के अनुसार मौके पर कारतूस के पांच खोखे, एक पैन कार्ड व कुछ कागजात मिले। जांच में पैन कार्ड दायमपुर गांव के एक युवक का निकला। पुलिस ने उस युवक के घर के दो सदस्यों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जांच में पता चला कि चौकीदार दायमपुर चौराहे पर गन्ने के जूस का ठेला लगाता था। इसका दायमपुर गांव के दो युवक विरोध करते थे। दो दिन पूर्व उनकी चौकीदार से कहासुनी भी हुई थी। उन्होंने चौकीदार को धमकी भी दी थी। पैन कार्ड उन्हीं दो युवकों में से एक का है।

समय पर नहीं मिला उपचार
घायल राम किशन को पुलिस उपचार के लिए रीता हॉस्पिटल लेकर गई। वहां से उसे सुभारती रेफर कर दिया गया। उसके बाद परिजन उसे कैलाशी हॉस्पिटल ले गए। वहां से मेडिकल कालेज और फिर मोदीपुरम के एसडीएस ग्लोबल हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। सस्ते इलाज के चक्कर में परिजन उसे लेकर भटकते रहे। अगर समय पर उचित उपचार मिल जाता तो चौकीदार की जान बच सकती थी।


परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
महिला किसान डिग्री कालेज सर्वोदय सेवा समिति का है। वर्तमान में कालेज किसी कारण से बंद है। राम किशन से पहले उसके पिता अतर सिंह यहां चौकीदारी करते थे। चौकीदार के अंकुर, अमित व राहुल तीन बेटे हैं। तीनों शादीशुदा हैं। सभी परिवार के साथ कालेज में ही रहते हैं। घटना के बाद से पत्नी संतोष व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

खास बातें:
किसान महिला डिग्री कॉलेज में परिवार के साथ रहता था चौकीदार
हथियारों से लैस चार बदमाशों ने बोला था धावा, पुत्रवधू भी घायल
बदमाशों ने 10 हजार रुपये, मोबाइल और महिलाओं से जेवरात लूटे
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed