{"_id":"5a9865a94f1c1bbe218b5c61","slug":"71519936937-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चौकी के पास मोबाइल शॉप में लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस चौकी के पास मोबाइल शॉप में लाखों की चोरी
Updated Fri, 02 Mar 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। नौचंदी क्षेत्र में बुधवार रात मोबाइल शॉप में नकदी समेत छह लाख रुपये के मोबाइल चोरी कर लिए गए। बृहस्पतिवार सुबह घटना का पता चला। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक चोर कैद हुआ है।
नौचंदी क्षेत्र के कल्याण नगर निवासी पंकज त्यागी की चैतन्यपुरम स्थित शांता स्मारक स्कूल के पास दक्ष इलेक्ट्रानिक के नाम से मोबाइल फोन की शॉप है। बुधवार रात आठ बजे पंकज दुकान बंद कर घर गए थे। देर रात करीब 3:30 बजे चोर शॉप की छत पर पहुंचे और टीनशेड को काट दिया। जिसके बाद एक चोर ने साड़ी की रस्सी बनाई और छत के रास्ते से शॉप में उतर गया। उसके बाद दराज का लॉक तोड़कर दस हजार रुपये और करीब छह लाख रुपये के मोबाइल फोन समेट लिए।
चोरी की सूचना पर एसओ नौचंदी संजय तोमर मौके पर पहुंचे। पड़ोस के लोगों ने बताया कि पास में पुलिस चौकी है। उसके बाद भी रात में चोरी कर ली गई। पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। एसओ का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।